सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fraud Committed in the Name of Pradhan Mantri Awas Yojana 47999 Siphoned from Womans Account

Kanpur: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी, महिला के खाते से उड़े 47,999 रुपये, हेल्थ ऑफिसर बनकर लगाया चूना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: सरसौल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक महिला के खाते से 47,999 रुपये की ठगी हुई है। इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फोन किया गया था। जालसाज ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर लिंक के जरिए चूना लगाया।

Kanpur Fraud Committed in the Name of Pradhan Mantri Awas Yojana 47999 Siphoned from Womans Account
जानकारी देती पीड़िता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सरसौल कस्बा निवासी प्रियंका कुशवाहा के खाते से फोनपे लिंक के जरिए 47,999 रुपये की ठगी हुई। पीड़िता ने बताया कि यह धोखाधड़ी उनकी गर्भवती ननद ज्योति कुशवाहा के नाम पर की गई। पीड़िता प्रियंका ने बताया कि ननद ज्योति को बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 6000 रुपये भेजने का झांसा दिया।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



ज्योति ने फोनपे अकाउंट न होने पर अपनी भाभी प्रियंका का नंबर दे दिया। इसके बाद प्रियंका को लखनऊ सीएमओ कार्यालय से होने का दावा करते हुए कॉल आया और एक लिंक भेजा गया। जैसे ही प्रियंका ने लिंक खोला और पिन डाला, उनके खाते से रकम कट गई। पीड़िता ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। महाराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed