सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur General Manager Inspects Central and Govindpuri Stations Train Maintenance  Done Using New Technology

Kanpur: महाप्रबंधक ने सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले- नई तकनीक से होगा ट्रेनों का रख-रखाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 27 May 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने कानपुर के जीएमसी यार्ड, सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशनों का निरीक्षण किया। ट्रेनों की संख्या 150 से बढ़कर 300 होने के मद्देनजर, उन्होंने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यार्ड में मरम्मत और वॉशिंग क्षमता को बढ़ाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

Kanpur General Manager Inspects Central and Govindpuri Stations Train Maintenance  Done Using New Technology
महाप्रबंधक ने सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन का किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह बुधवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने जीएमसी यार्ड पहुंचकर तमाम संभावनाएं तलाशी है। यहां ट्रेनों की मरम्मत आदि को विस्तार दिया जाना है। महाप्रबंधक ने बताया कि भविष्य को देखते हुए कानपुर से आवागमन करने वाली ट्रेनों की संख्या और अधिक बढ़ेगी।

Trending Videos

इसलिए उनके मेंटेनेंस और वॉशिंग के कार्य को भी विस्तार देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आज से 10-15 साल पहले कानपुर से होकर निकलने वाली ट्रेनों की संख्या बहुत ज्यादा 150 हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान में करीब 300 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। भविष्य में ट्रेनों की संख्या और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन





गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया
इस लिहाज से कौन-कौन से कार्य की जरूरत है, उनके संबंध में अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ उनके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसलिाग जीएमसी वार्ड में ट्रेनों की मरम्मत और वॉशिंग इंतजामों में क्षमता वृद्धि करने की जरूरत है। उन्होंने गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed