{"_id":"6aa2371f8f09269c3203f442","slug":"kanpur-government-residence-roof-collapses-naib-tehsildar-has-narrow-escape-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ‘भ्रष्टाचार की खुली पोल', सरकारी आवास की गिरी छत, बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार, घटिया निर्माण पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ‘भ्रष्टाचार की खुली पोल', सरकारी आवास की गिरी छत, बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार, घटिया निर्माण पर उठे सवाल
Thu, 10 Sep 2026 10:20 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:20 AM IST
सार
Kanpur News: बिल्हौर के छोटी बाजार स्थित नगर पालिका के सरकारी आवास की छत का लेंटर अचानक ढह गया। आवास में किराए पर रह रहे नायब तहसीलदार दिन में हादसा होने के कारण बाल-बाल बच गए। घटना से पालिका के घटिया निर्माण की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
नगर पालिका के सरकारी आवास की गिरी छत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिल्हौर में नगर पालिका के एक सरकारी आवास की छत का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। गनीमत यह रही कि यह दर्दनाक हादसा दिन के समय हुआ, जिससे उसमें रह रहे नायब तहसीलदार बाल-बाल बच गए। यदि यह घटना रात के समय होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बिल्हौर नगर पालिका द्वारा छोटी बाजार क्षेत्र में निर्मित सरकारी आवास में नायब तहसीलदार किराए पर निवास कर रहे हैं। बुधवार को अचानक उनके आवास के कमरे की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। जिस जगह पर छत का सीमेंट और लेंटर गिरा।
विज्ञापन
निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
ठीक उसी के नीचे नायब तहसीलदार का बेड लगा है और वे वहां आराम करते हैं। दिन का समय होने और उनके बेड पर न होने के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे के बाद कमरा मलबे से पट गया। सरकारी आवास की छत इस तरह अचानक गिर जाने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।