सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ISKCON temple witnessed a shower of flowers and celebrated Holi in Vrindavan

Kanpur: इस्कॉन मंदिर में पुष्पवर्षा के बीच दिखा वृंदावन की होली का नजारा, मंगवाए गए 10 हजार किलो फूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: ISKCON temple witnessed a shower of flowers and celebrated Holi in Vrindavan
इस्कॉन मंदिर में दिखा वृंदावन की होली का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को भक्ति और उल्लास के साथ पुष्प होली महोत्सव मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में भक्तों ने फूलों की होली खेली। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, संगीत और उत्सव का माहौल रहा। महोत्सव के दौरान मंदिर के विग्रह राधा-माधव, गौर निताई और जानकी-वल्लभ, लक्ष्मण, हनुमान का फूलों से शृंगार किया गया।
Trending Videos

Kanpur: ISKCON temple witnessed a shower of flowers and celebrated Holi in Vrindavan
इस्कॉन मंदिर में दिखा वृंदावन की होली का नजारा - फोटो : अमर उजाला
करीब 10 हजार किलो से अधिक फूल सिंगापुर, मलयेशिया, पुणे और बंगलुरु से मंगवाए गए थे। फूलों से मंदिर के प्रांगण और मंच की सजावट की गई। सुबह के सत्र में इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु ने श्रीमद्भागवत पर प्रवचन देते हुए भक्तों को भक्ति मार्ग, साधना और श्रीकृष्ण नाम-स्मरण की महिमा से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: ISKCON temple witnessed a shower of flowers and celebrated Holi in Vrindavan
इस्कॉन मंदिर में दिखा वृंदावन की होली का नजारा - फोटो : अमर उजाला
फूलों की खुशबू और कीर्तन की धुनों के बीच माहौल वृंदावन की होली की तरह दिखाई दिया। वृंदावन से आई ब्रजवासियों की कीर्तन मंडली ने संकीर्तन से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया।

Kanpur: ISKCON temple witnessed a shower of flowers and celebrated Holi in Vrindavan
इस्कॉन मंदिर में दिखा वृंदावन की होली का नजारा - फोटो : अमर उजाला
मृदंग और करताल की ताल पर गूंजते हरे कृष्ण महामंत्र के बीच भक्त नृत्य और कीर्तन में मग्न हो गए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed