कानपुर: सीएसजेएमयू में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों और प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले, ये हैं शामिल
Kanpur News: सीएसजेएमयू में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर विभिन्न अधिकारियों और प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विवि के कई प्रोफेसरों को आगामी दो वर्षों के लिए प्रशासनिक, शैक्षणिक और विकास से जुड़ी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विस्तार
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विभिन्न अधिकारियों और प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर शिक्षकों को अगले दो वर्षों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।
विवि में प्रो. नीरज सिंह को प्रशासन अधिष्ठाता, प्रो. संदीप सिंह को पूर्व छात्र संबंध अधिष्ठाता, प्रो. प्रवीण पटेल को प्रशिक्षण एवं नियोजन निदेशक, प्रो. दीपक कुमार वर्मा को डिजिटल रूपांतरण एवं एआई क्रियान्वयन निदेशक, प्रो. शिल्पा डी कायस्थ को अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग टीम निदेशक, प्रो. वर्षा गुप्ता को सतत विकास निदेशक बनाया गया है।
इनको मिला ये कार्यभार
प्रो. मोहित कुमार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) निदेशक, प्रो. बृष्टि मित्रा को शैक्षणिक क्रियाकलाप अधिष्ठाता, प्रो. नमिता तिवारी को अनुसंधान एवं विकास अधिष्ठाता, प्रो. शशि किरण मिश्र को परियोजना अधिष्ठाता, प्रो. अंशु यादव को छात्र कल्याण अधिष्ठाता और प्रो. विशाल अवस्थी को नवाचार एवं उद्यमिता अधिष्ठाता बनाया गया है।
प्रो. आरके द्विवेदी को घटक महाविद्यालय का अध्यक्ष बनाया
प्रो. कौशल त्रिपाठी को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा का अधिष्ठाता, प्रो. सुधांशु पाण्डिया को यूएचवी प्रकोष्ठ का अधिष्ठाता, प्रो. अरुण कुमार गुप्ता को अवसंरचना एवं परिसर विकास निदेशक, प्रो. प्रभात द्विवेदी को परिसर परीक्षा प्रकोष्ठ का प्रोफेसर इंचार्ज और प्रो. शशिकांत त्रिपाठी को प्रॉक्टोरियल बोर्ड का चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है। प्रो. आरके द्विवेदी को घटक महाविद्यालय का अध्यक्ष बनाया गया है।