Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police block access to free OP tractor trolley loaded with bricks parked outside the hospital

कानपुर: पुलिस ने रोका निशुल्क ओपीडी का रास्ता, अस्पताल के बाहर खड़ी कराई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लौटे मरीज

Wed, 11 Nov 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 11 Nov 2026 01:22 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर दक्षिण में नौबस्ता बाईपास पर नवनिर्मित अस्पताल के बाहर मुफ्त ओपीडी चला रहे डॉ. शशिकांत को पुलिस ने रोक दिया। डॉक्टर का आरोप है कि पुलिस ने गेट पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करवाकर रास्ता बंद कराया, जिससे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Kanpur Police block access to free OP tractor trolley loaded with bricks parked outside the hospital
दक्षिण क्षेत्र में बना 100 बेड का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर दक्षिण में नौबस्ता बाईपास के पास एक साल से अधिक समय से बंद पड़े नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल के बाहर निशुल्क ओपीडी चला रहे डॉ. शशिकांत को मंगलवार को पुलिस ने रोक दिया। डॉक्टर का आरोप है कि पुलिस ने ओपीडी स्थल पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करा दी, जिससे मरीजों को बिना इलाज कराए निराश लौटना पड़ा।

विज्ञापन

डॉ. शशिकांत ने करीब एक सप्ताह पहले अस्पताल के मुख्य गेट के सामने निशुल्क ओपीडी शुरू की थी। उन्होंने कहा किया था कि जब तक अस्पताल चालू नहीं होगा तब तक वह जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ चिकित्सा परामर्श देंगे। डॉक्टर के मुताबिक मंगलवार को निर्धारित समय पर ओपीडी संचालित करने पहुंचे, तो मुख्य गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

रास्ता अवरुद्ध कराकर मरीज देखने से रोका
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने रास्ता अवरुद्ध कराकर उन्हें मरीज देखने से रोक दिया। डॉ. शशिकांत ने घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से खड़ी है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इससे मरीजों की चिकित्सा सुविधा बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल शुरू होने तक गेट के बाहर मुफ्त ओपीडी चलाने की अनुमति देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed