फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Refused to convert intruders barged into home rained down blows with stick Hindu groups created  uproar

कानपुर: ‘धर्म बदलने से किया मना’, घर में घुसकर बरसाईं लाठियां, हिंदू संगठनों का थाने पर हंगामा, पढ़ें मामला

Tue, 08 Sep 2026 04:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 08 Sep 2026 04:30 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी में धर्म परिवर्तन न करने पर दबंगों ने एक परिवार को लाठी-डंडों से पीट दिया। चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर भड़के हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद एसीपी के आश्वासन पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Refused to convert intruders barged into home rained down blows with stick Hindu groups created  uproar
गुजैनी थाने में बैठे बजरंग दल के लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र की रामगोपाल चौराहा कच्ची बस्ती में धर्म परिवर्तन न करने पर परिवार को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है दूसरे संप्रदाय के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत लेकर चौकी पहुंची, जहां प्रभारी आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही शांत रहने के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन

इससे बस्ती के लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने हिंदू संगठनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनाें ने आरोपितों और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और थाना भी घेरा।  जालौन निवासी चालक सोनू करीब दो वर्ष से पत्नी रीता और बेटे विशाल के साथ कच्ची बस्ती में रहते हैं। रीता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले लोग काफी समय से परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन

शांत रहने का बनाया दबाव
घर के पास धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करने के विरोध पर सोमवार रात फिर विवाद हुआ। आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पति और बेटे के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी पीटा गया। परिवार ने घर में भागकर जान बचाई। इसके बाद रीता गुजैनी चौकी पहुंचीं और शिकायत की। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने कार्रवाई की धमकी देकर उन पर ही शांत रहने का दबाव बनाया।

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे और आरोपियों व चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर नारेबाजी भी की। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर नौबस्ता एसीपी अभिषेक कुमार राहुल सर्किल फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed