सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur School Timings Revised Due to Intense Heat DM Announces Earlier Opening and Dismissal by 12:30 PM

Kanpur: तपिश के चलते बदला स्कूलों का समय, DM बोले- जल्दी खुलेंगे स्कूल, 12:30 तक छुट्टी, ये हैं टाइमिंग्स

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Apr 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर डीएम ने बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी का समय दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच करने का आदेश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।

Kanpur School Timings Revised Due to Intense Heat DM Announces Earlier Opening and Dismissal by 12:30 PM
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में लगातार बढ़ते तापमान और दोपहर में सूरज की तपिश को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए डीएम ने अब स्कूलों का संचालन सुबह सात से 7:30 बजे तक शुरू करने और छुट्टी दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच करने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos

अभी तक स्कूलों में दोपहर 1:30 से दो बजे तक छुट्टी होती थी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी को भी बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने चेतावनी दी है यह आदेश सभी स्कूलों में लागू होगा। किसी भी स्कूल की ओर से लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • नजीराबाद: सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर और श्री सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज का संचालन सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक होगा। श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर और धर्म पब्लिक स्कूल का संचालन सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
  • पनकी चौराहा आसपास: एलेन हाउस पब्लिक स्कूल और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा। वहीं श्री राम एजुकेशन सेंटर, जेके मंदिर नहर के समीप मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी प्री प्राइमरी स्कूल और कैंडी फ्लास स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा।
  • शारदानगर: डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर और माउंट कार्मेल इंटर कॉलेज सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा। वहीं भगवती एजुकेशन सेंटर सुबह सात से 12 बजे तक संचालित होगा।
  • कचहरी और सिविल लाइंस: कैम्ब्रिज हाईस्कूल, हडर्ड स्कूल, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल का संचालन सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, सीडलिंग एकेडमी, हडसन गर्ल्स इंटर कॉलेज और शीलिंग हाउस स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।

  • मालरोड: मेथोडिस्ट हाईस्कूल, सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल और सेंट एलोसियस स्कूल, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सुबह सात से दोपहर 12:30 बजे तक और कान्यकुब्ज पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेगा।
  • कल्याणपुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, गुरुनानक माडल स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक, चिंटल्स स्कूल और मंटोरा स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, गौरव इंटरनेशनल स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
  • केशवपुरम: केडीएमए वर्ल्ड स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल, कल्याण पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा।
  • छपेड़ा पुलिया चौराहा: स्वराज इंडिया स्कूल, शीलिंगाइट्स स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और बीएसएस इंटर कॉलेज सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेगा।

  • अशोकनगर: कुमारी उद्यान गर्ल्स इंटर कॉलेज और फातिमा कान्वेंट स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।
  • खलासीलाइन: एनएलके वेंडी पब्लिक स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, एलेन हाउस पब्लिक स्कूल और शीलिंग हाउस स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेगा।
  • चमनगंज, परेड: आयशा सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कॉलेज, टीआई हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपीएन इंटर और बालिका इंटर कॉलेज सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और एमएम अली इंटर कॉलेज 7:30 से 12:30 तक संचालित होगा।
  • किदवईनगर: यूपी किराना सेवा समिति, मदर टेरेसा स्कूल, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल एन ब्लॉक सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक तथा किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल सुबह और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर एच 2 ब्लॉक सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed