निर्मला सिंह हत्याकांड: नौकरानी ने ही रची हत्या की साजिश? CCTV फुटेज में खुला पति का राज, चार लोग हिरासत में
Kanpur Crime Update: निर्मला सिंह हत्याकांड में पुलिस ने नौकरानी और उसके बेटे को हिरासत में लिया है, जिन्हें घर के हर मूवमेंट की जानकारी थी। सीसीटीवी फुटेज में पति के दवा लेने जाने के दावे पर सवाल खड़े हुए हैं; पुलिस अब लूट और हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड की तलाश में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के आवास विकास केशवपुरम में निर्मला सिंह की हत्या कर हुई लूटपाट में दो से अधिक के शामिल होने की आशंका है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में सेवानिवृत्त प्रवक्ता और बदमाश के जाने और आने के समय में चार से पांच मिनट का अंतर ही मिल रहा है। आशंका है कि कोई ऐसा था जो कि प्रवक्ता पर नजर रखे हुए था। वह घर के अंदर घुसे बदमाश को पल-पल की जानकारी दे रहा था। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि वारदात में दो से अधिक लोग शामिल हैं।
अब तक हुई जांच में सामने आया है कि चेहरा ढंककर घर में घुसे युवक को बाहर से सारी जानकारी मिल रही थी। मोहल्ले में एक जगह ऐसी भी दिखी है, जहां पर रिटायर्ड प्रवक्ता और लुटेरा एक दूसरे के बगल से जाते हुए दिखाई दिए हैं। आरोपी की तलाश में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। एक जगह आरोपी ऑटो में बैठता नजर आ रहा है। यह ऑटो नमक फैक्टरी चौराहे की ओर गया है। पुलिस वहां के सीसीटीवी कैमरों की जांच करा रही है।
नौकरानी पर शक की सुई
पुलिस की शक की सुई सेवानिवृत प्रवक्ता हरेंद्र सिंह के घर आने वाली नौकरानी पर जा रही है। गुरुवार को घटना होने पर वह काम पर नहीं आई, जबकि उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस ने उसे और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य को उठाया गया है। नौकरानी को जानकारी थी कि बुजुर्ग दंपती शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार जाने वाले हैं। उसको जेवरात के बारे में भी पता था। घटना के दौरान निर्मला सिंह चीखीं या चिल्लाई नहीं, जिससे लगता है कि कोई उनकी जान पहचान वाला ही था। नौकरानी के पहले पति के तीन बेटे चौबेपुर में रहते हैं। दूसरे पति से एक बेटा है। उसके बेटे केशवपुरम में कई बार आ चुके हैं।
सीसीटीवी फुटेज में निकला झूठ
डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम ने बताया कि पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया है। एक में सेवानिवृत्त प्रवक्ता घर के नजदीक शराब की दुकान में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां शराब के लिए रुपयों का ऑनलाइन भुगतान किया। ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को उनसे भी पूछताछ की जा सकती है।
ये है पूरा मामला
कानपुर के कल्याणपुर में गुरुवार दोपहर युवक और युवती ने सेवानिवृत्त प्रवक्ता हरेंद्र सिंह की पत्नी निर्मला सिंह (55) की हत्या कर दी। इस दाैरान वह पत्नी के लिए दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गए थे। मात्र 34 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब सात लाख के गहने व नकदी ले गए। पुलिस, फॉरेंसिक, डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच की। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक नजर आया है।
केशव वाटिका के नजदीक बनवाया है घर
वहीं, शक की सुई नाैकरानी और एसी मैकेनिक पर जा रही है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। इसके साथ ही तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हरेंद्र सिंह पिछले महीने कारवालोनगर स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने आवास विकास केशवपुरम में केशव वाटिका के नजदीक घर बनवाया है।
पार्क से एक युवक घर में दाखिल हुआ
गुरुवार को उनकी पत्नी निर्मला सिंह ने उन्हें चक्कर जैसा महसूस होने की जानकारी दी जिस पर हरेंद्र सिंह दोपहर 1:03 बजे नजदीक के मार्केट से दवा लेने के लिए निकल गए। उन्होंने मेनगेट बाहर से ही बंद कर दिया। उनके जाते ही करीब तीन मिनट बाद ही सामने बने पार्क से एक युवक घर में दाखिल हो गया। उसने चेहरा नारंगी रंग के गमछे से ढंका हुआ था। दोपहर 1:40 बजे बाहर निकला और पार्क की दीवार फांदकर फरार हो गया।
गले में तार जैसे कसने के निशान मिले
सेवानिवृत्त प्रवक्ता 1:45 बजे घर में जैसे ही दाखिल हुए तो सामान बिखरा हुआ मिला। बेडरूम में देखा तो उन्हें पत्नी जमीन पर गिरी हुई नजर आईं। उनके गले में तार जैसे कसने के निशान मिले। पुलिस को सूचना दी गई।
डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी, एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार, कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। हरेंद्र सिंह के घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की फुटेज कैद हुई है।
फुटेज में नजर आने वाले युवक की कराई जा रही है पहचान
घर से निकलते हाथों में बोरी या झोले जैसा कुछ था। आशंका जताई जा रही है कि लूट के जेवरात व नकदी उसी में रखी हुई थीं। हरेंद्र सिंह की बड़ी बेटी पूजा दिल्ली, छोटी प्राची बंगलूरू और बेटा हैदराबाद में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर तीनों घर के लिए निकल लिए हैं। वहीं, पुलिस ने तीन संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है। नाैकरानी पर भी शक जा रहा है।
भतीजी के विवाह के लिए बनवाए थे गहने
सेवानिवृत्त प्रवक्ता के मुताबिक 20 मई को छपरा में रहने वाली उनकी भतीजी का विवाह है। उसकी शादी के लिए करीब छह से सात लाख के गहने घर के नजदीक की सराफा दुकान से बनवाए थे। छपरा के लिए पति-पत्नी 28 या 29 अप्रैल की प्लानिंग कर रहे थे।

कमेंट
कमेंट X