सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 30 Lakhs Swindled Under Pretext of Jobs Fake Railway COD Contractor Arrested Forged Seals Recovered

Kanpur: नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी, रेलवे-COD का फर्जी ठेकेदार गिरफ्तार, फर्जी सरकारी मुहरें बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नौबस्ता पुलिस ने रेलवे और सीओडी में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाले शमीम आसिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 फर्जी आईडी कार्ड, सरकारी मुहरें और जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Kanpur 30 Lakhs Swindled Under Pretext of Jobs Fake Railway COD Contractor Arrested Forged Seals Recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। वो खुद को बड़ा ठेकेदार बताकर करीब 30 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी शमीम आसिम ठगी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाता था।

Trending Videos

वो खुद को रेलवे, एलिम्को और सीओडी जैसे बड़े सरकारी विभागों का अधिकृत मैनपावर ठेकेदार बताता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने एक महिला के जरिए उसके रिश्तेदारों और परिचितों को जाल में फंसाया। नौकरी लगवाने के नाम पर उसने किस्तों में करीब 30 लाख रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी सरकारी मुहरों और आईडी कार्ड बरामद
आवास विकास के पास से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए शमीम के पास से जालसाजी का भारी सामान मिला है। इसमें  विभिन्न विभागों के जाली 12 आईडी कार्ड, सरकारी विभागों की नकली मुहरें, भारी मात्रा में फर्जी लेटर पैड, जॉइनिंग लेटर और जालसाजी में प्रयुक्त स्कूटी व मोबाइल शामिल है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, दीपक भारती और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार की टीम ने इस मुन्ना भाई को दबोचने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शमीम के इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और उसने अब तक कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed