सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Scolded by Mother for Drinking, Man Commits Suicide by Jumping in Front of Train

Kanpur: शराब पीने पर मां ने डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Scolded by Mother for Drinking, Man Commits Suicide by Jumping in Front of Train
रवि रावत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर में शनिवार रात शराब पीकर घर पहुंचे इकलौते बेटे रवि रावत (27) को मां ममता ने डांट दिया तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची अनवरगंज जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। रवि प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। परिवार में मां ममता, दो बहनें क्षमा और मुस्कान हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रवि को शराब लत लग गई थी।
Trending Videos


शनिवार देर रात वह फैक्टरी से शराब के नशे में घर आया तो मां ने नाराजगी जताई। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर निकल गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो मां ने उसके दोस्तों को फोन कर जानकारी ली लेकिन कुछ नहीं पता चला। देर रात पुलिस ने रवि के ट्रेन से सुसाइड करने की जानकारी परिजनों को दी। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवक ने सुसाइड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Kanpur: Scolded by Mother for Drinking, Man Commits Suicide by Jumping in Front of Train
हरिओम पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक कलह में रिक्शा चालक ने की आत्महत्या
पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर काॅलोनी में ई-रिक्शा चालक हरिओम पांडेय (46) ने शनिवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूलरूप से जिला मैनपुरी के किशनी कुसमरा के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी मनोरमा और दो बच्चे रिशु और श्रेया हैं। बड़े भाई शिवमोहन ने बताया पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने ये कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed