सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kuldeep Yadav Arrives in Kanpur for the First Time Since His Wedding, Accompanied by Wife Vanshika

UP: शादी के बाद पहली बार पत्नी वंशिका संग कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव, रेड कार्पेट से हुआ भव्य स्वागत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Mar 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कुलदीप यादव शादी के बाद पहली बार पत्नी वंशिका संग शहर पहुंचे। इस दौरान रेड कार्पेट से भव्य स्वागत हुआ। 17 मार्च को लखनऊ स्थित सेंट्रम होटल में रिसेप्शन होगा।

Kuldeep Yadav Arrives in Kanpur for the First Time Since His Wedding, Accompanied by Wife Vanshika
शादी के बाद पहली कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव का स्वागत हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव विवाह के अगले दिन रविवार को पत्नी वंशिका सिंह के साथ कानपुर पहुंचे। जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर में नवदंपती का भव्य स्वागत किया गया। पूरे घर को देसी और विदेशी फूलों से सजाया गया।

दुल्हन वंशिका के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया। सजावट में लिली, ऑर्किड, गेंदा और रजनीगंधा जैसे सुगंधित फूलों का उपयोग हुआ। गेट से लेकर कमरों तक फूलों की आकर्षक सजावट से पूरा घर महक उठा। फूलों का चयन कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने किया था। मोहल्ले के लोग सुबह से ही नवदंपती की एक झलक पाने को घर के बाहर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को मसूरी के होटल आईटीसी शिवॉय में हुई थी। उन्होंने अपनी बचपन की मित्र वंशिका सिंह से विवाह किया है। वह ब्लैक कलर की बीएमडब्ल्यू कार से अपने डिफेंस कॉलोनी आवास पर आए। घर में प्रवेश करते ही परिवार व रिश्तेदारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में कल होगा रिसेप्शनकुलदीप का शादी का रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में शाही अंदाज में किया जाएगा। इससे पहले चार जून 2025 को इसी होटल से कुलदीप और वंशिका की सगाई भी हुई थी। इसमें बीसीसीआई, यूपीसीए, लखनऊ और कानपुर के कई बड़े अधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शामिल होने की पूरी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed