{"_id":"6a9247f82b09305db5034a41","slug":"kanpur-seven-feet-of-ground-suddenly-caved-in-creating-a-deep-pit-near-a-neem-tree-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अचानक धंस गई सात फीट जमीन, नीम के पेड़ के पास हुआ गहरा गड्ढा, पूर्व में कुआं होने की जताई जा रही आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अचानक धंस गई सात फीट जमीन, नीम के पेड़ के पास हुआ गहरा गड्ढा, पूर्व में कुआं होने की जताई जा रही आशंका
Sat, 29 Aug 2026 08:16 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:16 AM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिखटिया गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे जमीन धंसने से सात फीट गहरा गड्ढा हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों का अनुमान है कि यहां पूर्व में कुआं रहा होगा, जिसके चलते मिट्टी धंसी है।
विज्ञापन
सिखटिया गांव में सड़क पर बना गहरा गड्ढा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव में शुक्रवार को हुई हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। आसपास के गांवों में भी अब लोग सतर्क हो गए है और बारिश में विशेष सावधानी बरतने लगे है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब सात बजे पीआरवी 112 में सूचना आई कि सिखटिया गांव में बदलू पासवान के घर के पास जमीन धंस गई है। सूचना से हड़कंप मच गया टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। ग्रामीण बदलू पासवान और धनराज पासवान ने बताया कि उनके घर के बगल में एक नीम का पेड़ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद निगरानी शुरू कर दी है
उसके बगल में करीब सात फीट गहरा गड्ढा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में यहां कुआं था, शायद इसी वजह से मिट्टी धंसी है। हालांकि सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों ने खुद निगरानी शुरू कर दी है । छोटे बच्चों को उसके आसपास जाने नहीं दिया जा रहा है।