{"_id":"6ad4f4ca665ba897f00395ed","slug":"kanpur-son-thrown-from-a-moving-train-after-objecting-to-his-wife-s-illicit-affair-with-a-police-constable-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिपाही और बहू के अवैध संबंधों के विरोध पर बेटे को चलती ट्रेन से फेंका, 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिपाही और बहू के अवैध संबंधों के विरोध पर बेटे को चलती ट्रेन से फेंका, 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 18 Oct 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर में सिपाही और महिला के बीच अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को ट्रेन से फेंक कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित पिता ने बहू, सिपाही समेत 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या, अपहरण, साजिश, मारपीट और धमकी देने की धारा लगाई गई हैं।
बिठूर निवासी बुजुर्ग के मुताबिक, उनका बेटा अहमदाबाद की एक डिस्पोजल कंपनी में सेल्स मैनेजर था। आरोप है कि एक दिसंबर 2025 की रात कल्याणपुर में यूपी-112 में तैनात रहा सिपाही राहुल कुमार उज्जैन में महाकाल के दर्शन कराने के बहाने उनके बेटे को घर से ले गया था। इसके बाद उसे श्रमशक्ति एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर ले जाया गया, आरोप है कि शिकोहाबाद क्षेत्र में कटौरा बुजुर्ग के पास चलती ट्रेन से फेंककर उसकी हत्या कर दी। चार दिसंबर को रेलवे ट्रैक के पास बेटे का शव मिला था। आरोप है कि उसकी बहू और सिपाही के बीच अवैध संबंध हो गए थे।

Trending Videos
बेटे ने जानकारी होने पर विरोध किया था। इसी के बाद दोनों ने मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची। वहीं बेटे की मौत के बाद 18 दिसंबर को कुछ लोग घर पहुंचे और मकान की रजिस्ट्री बहू के नाम करने का दबाव बनाया। विरोध पर पिटाई की। बिठूर थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।