फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Special voter revision camp in Shuklaganj crowds gathered in morning followed by lull in the afternoon

कानपुर: शुक्लागंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर, सुबह उमड़ी भीड़ तो दोपहर में सन्नाटा, लेखपाल ने कही ये बात

Sun, 18 Oct 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 18 Oct 2026 01:53 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज क्षेत्र में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के नगर और ग्रामीण इलाकों में 18 विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए। सुबह के समय शिविरों में युवाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली, लेकिन दोपहर होते ही सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
Kanpur Special voter revision camp in Shuklaganj crowds gathered in morning followed by lull in the afternoon
शुक्लागंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के करीब 18 स्थानों पर आठ सुपरवाइजरों की देखरेख में शिविर लगाया गया। इसमें नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए पंजीकरण कराया गया। 150 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया।

विज्ञापन

इसमें युवाओं की संख्या अधिक रही। ज्यादातर शिविरों में सुबह तो भीड़ रही, लेकिन दोपहर 12 बजते ही सन्नाटा छा गया। मतदाता सूची में जिन युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और उनके नाम अभी मतदाता सूची में नहीं हैं। इसके लिए शासन के निर्देश पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान 17 और 24 अक्तूबर को चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos





18 स्थानों में लगाए गए शिविर
शनिवार को अभियान के दौरान कर्माबाई स्कूल, द्वारिका मोहनी स्कूल, खैराहा, सर्वाेदय स्कूल चंपापुरवा, राजधानी मार्ग स्थित ओमप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज, गोपीनाथ चंद्रावती स्कूल, नाथूखेड़ा प्राथमिक स्कूल, पोनीरोड के मंजू कान्वेंट समेत 18 स्थानों में शिविर लगाए गए।

विज्ञापन

24 अक्तूबर को पुन: इन्हीं स्थानों पर लगेंगे शिविर
लेखपाल प्रशांत अवस्थी ने बताया कि 24 अक्तूबर को पुन: इन्हीं स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, ओमप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज में लगे शिविर में रहे बीएलओ दोपहर 2:30 बजे ही उठकर चले गए जबकि सभी को चार बजे तक शिविर में बैठने के निर्देश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed