सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur speeding car hit young man dragged him to side of road and left him there to die

Kanpur: तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ाया, घसीटकर किनारे किया और तड़पता छोड़ भाग निकले, अस्पताल में मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नौबस्ता के देवकीनगर में चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांटने निकले युवक को एक बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार सवारों ने घायल को तड़पता छोड़ उसे सड़क किनारे घसीटकर फेंक दिया और फरार हो गए, जिसकी शनिवार सुबह मौत हो गई।

Kanpur speeding car hit young man dragged him to side of road and left him there to die
प्रांजुल यादव की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में गुरुवार मानवता शर्मसार करने वाली घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे अधिवक्ता के बाइक सवार भतीजे को बेकाबू कार ने उड़ा दिया। आगे बढ़े दो कार सवार वाहन से उतरे युवक को तड़पता देख अस्पताल ले जाने के बजाय घसीटकर सड़क के किनारे किया और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हैलट में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक के अधिवक्ता चाचा ने घटना सीसी कैमरे में कैद होने का दावा किया है।

Trending Videos

देवकीनगर निवासी शिव कुमार यादव की वर्ष 2017 में मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी सुमन व दो बेटे अनुराग और प्रांजुल यादव (26) था। अधिवक्ता चाचा धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि परिवार में भतीजे आदित्य की चार फरवरी को शादी है। प्रांजुल गुरुवार रात करीब 10 बजे बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकला था। वह घर से करीब 150 मीटर दूर पहुंचा था कि बेकाबू औरा कार आती देख तिराहे पर सड़क किनारे बाइक लगाकर खड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
आरोप है कि तिराहे के टी-पॉइंट पर तेज गति से मुड़ी कार ने भतीजे को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर गिरा। गंभीर घायल प्रांजुल को देख कार सवार ने उसे सड़क किनारे कर भाग निकले। मृतक के चाचा धर्मेंद्र के अनुसार कार सवारों की करतूत पास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर रात करीब दो बजे परिजनों को हादसे की जानकारी दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कार में सवार महिलाओं के लिए मंगवाई दूसरी कार
प्रांजुल के चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि सीसी कैमरे के फुटेज में कार सवार दो युवकों के अलावा पीछे कुछ महिलाएं भी बैठी थीं। हादसे के बाद युवकों ने प्रांजुल को सड़क किनारे करने के बाद फोन करके दूसरी कार मंगवाई। महिलाओं को उसमें बैठाकर भेजा दिया और इसके बाद खुद क्षतिग्रस्त कर लेकर चले गए। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed