फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Elderly man killed priest to frame an enemy

Mahoba: दुश्मन को फंसाने के लिए वृद्ध ने की थी पुजारी की हत्या, आजीवन कारावास की सजा काट चुका है आरोपी

Wed, 22 Jul 2026 06:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 22 Jul 2026 06:33 PM IST
सार

चार दिन पहले हनुमान मंदिर के पुजारी की डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Mahoba: Elderly man killed priest to frame an enemy
पुजारी की हत्या में गिरफ्तार आरोपी कल्लू जोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा बेलाताल स्थित फूलबाग हनुमान मंदिर के पुजारी की चार दिन पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 80 वर्षीय वृद्ध ने दुश्मन को फंसाने के लिए पुजारी की डंडे से हमलाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा और अन्य सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मूलरूप से जनपद हमीरपुर निवासी 65 वर्षीय उदित नारायण मिश्रा कस्बा बेलाताल स्थित हनुमान मंदिर में रहकर 15 साल से पूजा-अर्चना कर रहे थे। 18जुलाई की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी थी। 19 जुलाई को पुजारी का शव मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिला था। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए थे। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस, एसओजी समेत पांच टीमों का गठन किया था। मृतक के शव के पास से एक डायरी बरामद की गई थी। डायरी में आरोपी ने अपने दुश्मन को फंसाने के लिए उसका नाम लिख दिया था। इसी डायरी से पुलिस आरोपी तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अवधेश कुमार मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने आरोपी कल्लू जोगी निवासी बेलाताल को टपरियन स्थित उसके खेत पर बने कमरे से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा डंडा, कुर्ता-पायजामा, डायरी तैयार करने में प्रयुक्त सई-धागा और दो कॉपियां बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बेलाताल निवासी मुंशी व उसके परिवार से वर्षों पुरानी भूमि विवाद से जुड़ी रंजिश थी। उन्हें हत्या में फंसाने के उद्देश्य से उसने एक छोटी डायरी तैयार कर उसमें उनके संबंध में बातें लिखीं। ताकि, हत्या का शक मुंशी पर हो। बाद में योजना के तहत मंदिर में अकेले मौजूद पुजारी की डंडे से हत्या कर डायरी को शव के नीचे रखकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।

पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है आरोपी
पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी कल्लू जोगी आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। एसपी शशांक सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी कल्लू जोगी ने वर्ष 2013 में अपनी पत्नी की हत्या की थी। इस मामले में वह जेल गया था और आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उस मुकदमे में मुंशी ने इसके खिलाफ बयान दिया था। आरोपी का सहयोग न करने पर वह मुंशी से खुन्नस मानने लगा था। इसके अलावा 20 साल पहले कल्लू के रिश्ते की भांजी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके लिए वह मुंशी व उसके परिवार को जिम्मेदार मानता था। पुरानी रंजिश में उसने मुंशी को फंसाने के लिए साजिश रचकर पुजारी की हत्या की थी।

 

डायरी में लिखी ऐसी बातें कि दुश्मन की ओर हो हत्या का शक
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पुजारी के शव के नीचे से एक डायरी मिली थी। डायरी में ऐसी बातें लिखी गई थीं। जिससे हत्या का शक मुंशी और उसके परिवार पर जाए। कुछ समय के लिए पुलिस भी इस साजिश में उलझ गई लेकिन बाद में तकनीकी जांच ने पूरी कहानी बदल दी। एसपी ने बताया कि पुजारी की कुछ दिन पहले मुंशी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद कल्लू जोगी ने पूरी कहानी रची। उसने सोचा कि यदि वह पुजारी की हत्या कर देगा तो इसका इल्जाम मुंशी पर जाएगा। मौके से जो डायरी मिली थी। वैसी ही डायरी आरोपी कल्लू जोगी के घर से मिली। दोनोंं में एक तरह का धागा था। डायरी में जो लेखन था, वह आरोपी ने बाएं हाथ से लिखा था। ताकि, उसका मिलान न हो सके। मुंशी के घर से संबंधित बातें भी लिखी गई थीं कि ताकि, पुलिस का शव मुंशी की ओर जाए और उसे हत्या के आरोप में जेल भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed