{"_id":"6a60a18879233e81f908d002","slug":"wanted-individual-arrested-in-250-crore-illegal-transaction-case-mastermind-sultan-mirza-has-fled-abroad-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 250 करोड़ के अवैध लेनदेन में इनामी गिरफ्तार, मास्टर माइंड सुल्तान मिर्जा विदेश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 250 करोड़ के अवैध लेनदेन में इनामी गिरफ्तार, मास्टर माइंड सुल्तान मिर्जा विदेश फरार
Wed, 22 Jul 2026 04:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया घटना का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर पुलिस और एडीसीपी ऑपरेशंस सुमित सुधाकर रामटेके की टीम ने साइबर ठगी की रकम 250 करोड़ के अवैध लेनदेन के आरोपी और 50 हजार के इनामी आरोपी राजवीर को पकड़ा है। उसके साथी शुभम सिन्हा को बर्रा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट कर लिया है। गिरोह का सरगना सुल्तान मिर्ज़ा, फरार। नेपाल और दुबई में होने की आशंका।
इससे पहले पुलिस ने 30 अप्रैल को साइबर के ठग साथी 4 बैंककर्मियों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि साइबर ठग ने चारों बैंककर्मियों को 40 लाख रुपए दिए थे। वहीं गिरोह का अब मुख्य आरोपी बिहार, सासाराम निवासी अभय शुक्ला उर्फ सुल्तान मिर्जा की तलाश में पुलिस लगी है। आरोपियों ने बताया कि सुल्तान मिर्जा वर्तमान समय में दुबई में है। शिवम पीएसआईटी से बैचलर ऑफ ऑफ टूरिज्म का कोर्स कर चुका है, जबकि अभय शुक्ला पीएसआईटी से बीटेक कर चुका है।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बुधवार दोपहर 3 बजे घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 125 करोड़ की ठगी के मामले में तकरीबन 3 महीने से फरार चल रहे मूलरूप से औरैया के दिबियापुर व वर्तमान रूप से बर्रा निवासी राजवीर सिंह नौबस्ता व रतनलाल नगर जैना पैलसे निवासी शिवम सिन्हा को अरेस्ट किया गया है। आरोपियों के पास से अब तक 125 खाते ट्रेस हुए है, जिनमें पूरे देश भर में 1600 खाते शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर मिली है।
जिनमें 2021 से 2026 के बीच 250 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के 4.25 करोड़ खाते फ्रीज किए गए है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राजवीर नौबस्ता स्थित फिनो पेमेंट बैंक में फील्ड वर्कर के रूप में काम करता था, उसका काम खाते खुलवाने का था। कोविड काल के दौरान बैंक AU SMALL फाइनेंस कंपनी में बैंक के मर्ज होने के बाद 2021 में राजवीर ने बर्रा में साइबर कैफे खोला था।