सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba BJP District President Accused of Unethical Pressure and Harassment in Exchange for a Post

Mahoba: भाजपा जिलाध्यक्ष पर पद के बदले अनैतिक दबाव और उत्पीड़न का आरोप, पूर्व जिला मंत्री ने खोला मोर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: जनपद में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही खींचतान अब बेहद गंभीर मोड़ पर आ गई है। पार्टी की एक पूर्व जिला मंत्री ने वर्तमान जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर उत्पीड़न और अनैतिक दबाव बनाने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

Mahoba BJP District President Accused of Unethical Pressure and Harassment in Exchange for a Post
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महोबा भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर अनैतिक दबाव दबाव बनाया गया। वहीं, जिला अध्यक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे छवि धूमिल करने की साजिश बताया है। जिले में भाजपा के अंदर मची तकरार अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है। नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही आरोपों का दौर जारी है। अब पूर्व जिला मंत्री ने फेसबुक लाइव में सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष पर पद के बदले अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

Trending Videos

उनका कहना है कि जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की, तो जिला अध्यक्ष ने उनके सामने ऐसी शर्त रखी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं। आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली और लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव दिया और बात न मानने पर पद से हटाने या पार्टी से बाहर करने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पार्टी के दो अन्य पदाधिकारी भी उन पर जिला अध्यक्ष की बात मानने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित थीं, लेकिन जब उनके पति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, तब उनका सब्र टूट गया और उन्हें फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में उचित मंच पर अपना पक्ष रखेंगे। घटना के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी के अंदर इस विवाद को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि स्थानीय स्तर पर मामले की जांच और सच्चाई सामने आने की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed