{"_id":"67adb390ef154610a501fa99","slug":"man-killed-his-sister-in-law-by-chopping-her-with-an-axe-in-jalaun-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी को कुल्हाड़ी से काटा... इसलिए घर खाली करने का दबाव बना रहा था देवर; न मानने पर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी को कुल्हाड़ी से काटा... इसलिए घर खाली करने का दबाव बना रहा था देवर; न मानने पर मार डाला
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार
जालौन में युवक ने भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। महिला चारा काटकर घर लौट रही थी। युवक महिला से घर खाली करने का दवाब बना रहा था। महिला विरोध कर रही थी। न मानने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। रामपुरा में खेत से चारा काटकर घर लौट रही महिला को उसके देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। महिला के पति ने अपना घर बेच दिया था। इस पर आरोपी देवर महिला से घर से निकलने की बात कह रहा था।
महिला जब घर से नहीं निकली तो उसने हत्या कर दी। रामपुरा थाना इलाके के फतेहपुरा टीकर गांव निवासी संतोष मजदूर है। उसकी शादी नहीं हुई थी। इस पर वह करीब चार साल पहले मध्य प्रदेश के देवनपुरवा गांव निवासी रामश्री (45) से शादी कर उसे घर लाया था।
महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी थे। संतोष को भी रामश्री से एक पुत्र हुआ, लेकिन पिछले छह माह से संतोष का पत्नी रामश्री से विवाद चल रहा था। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को अपना घर भी बेच दिया। इस पर मजदूरी करने वाला देवर शिवकुमार रामश्री से घर खाली करने की बात कह रहा था।
महिला घर छोड़ने को राजी नहीं थी। वह कई बार शिवकुमार की शिकायत पुलिस से भी कर चुकी थी। इससे शिवकुमार नाराज था। बुधवार की शाम करीब सात बजे जब रामश्री खेत से चारा लेकर लौट रही थी, तभी उमरी माइनर के पास पहले से घात लगाए बैठे शिवकुमार ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला।

Trending Videos

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसपी भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। एएसपी प्रदीप वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला की थी आईजीआरएस पर शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
लोगों की माने तो संतोष का पत्नी से विवाद होने पर वह गुप्त रूप से अपने छोटे भाई शिवकुमार के कहने पर गांव के ही एक व्यक्ति को मकान बेचकर चला गया था। इस बात की जानकारी रामश्री को हो गई थी।
लोगों की माने तो संतोष का पत्नी से विवाद होने पर वह गुप्त रूप से अपने छोटे भाई शिवकुमार के कहने पर गांव के ही एक व्यक्ति को मकान बेचकर चला गया था। इस बात की जानकारी रामश्री को हो गई थी।
जब शिवकुमार ने महिला से तीन बच्चों को ले जाने व घर छोड़ने की बात कही तो महिला ने इसका विरोध किया। पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार आईजीआरएस पर इसकी शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने से देवर का दुस्साहस बढ़ गया।