फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी मां दुर्गा की असीम कृपा

Wed, 29 Mar 2017 12:13 AM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
navratra starting from 29 march
नवसवंत्सर वर्ष श्रीसंवत 2074 शुरू होगा

इस बार नवरात्र 29 मार्च से प्रारंभ होंगे। इसी दिन नवसवंत्सर वर्ष श्रीसंवत 2074 भी शुरू होगा। इस साल का नाम साधारण है। बुध उसका राजा और गुरु मंत्री होगा। रामनवमी 5 अप्रैल को है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:34 बजे का है। इस बार प्रतिपदा का ह्मस है। 29 मार्च को प्रतिपदा/द्वितीया होगी। खरमास चलने के कारण नवरात्र में मांगलिक कार्यक्रम वर्जित होंगे।


चैत्र नवरात्र का महत्व
ब्रह्माजी ने एक दिन सृष्टि की रचना की है। ऐसी मान्यता है कि सृष्टि की रचना चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में हुई थी। इसलिए सृष्टि का प्रारंभ चैत्र नवरात्र से माना जाता है। 
 

navratra starting from 29 march
नवरात्र विशेष
विभिन्न पांचांगों के अनुसार नवरात्र
-निर्णय सागर पांचांग (नीमच झारखंड) के अनुसार 28 मार्च को सुबह 8:26 के उपरांत प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। इस कारण नवरात्र 28 मार्च से है। जबकि रामनवमी 4 और 5 अप्रैल को है। कारण है कि 5 अप्रैल को उदयातिथि है।
-काशी विश्वनाथ पांचांग के अनुसार 29 मार्च सूर्योदय के साथ प्रतिपदा शुरू होगी। कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त सूर्योदय के बाद का होगा। रामनवमी 5 अप्रैल को है।
-ठाकुर प्रसाद श्रीहनुमान पांचांग के अनुसार 29 मार्च से प्रारंभ होंगे। रामनवमी 5 अप्रैल को है।
-गणेश आपा पांचांग के अनुसार 29 मार्च को शुरू होंगे। कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:34 बजे का है। रामनवमी 5 अप्रैल को है।
-चिंतामणि पांचांग बनारस के अनुसार 28 मार्च को अमावस्या सुबह 8:27 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि अगले दिन 29 मार्च को मिलेगी। इस कारण नवरात्र 29 मार्च को ही शुरू होंगे। कलश स्थापना सूर्योदय के बाद शुरू होगा। रामनवमी 5 अप्रैल को है।
navratra starting from 29 march
नवरात्र विशेष
दो शुभ मुहूर्त होंगे
ज्योतिषचार्य और वस्तु शास्त्री रमेश शुक्ला चिंतक ने बताया कि सूर्य के 13 अप्रैल तक धनु राशि में होने केकारण खरमास चल रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन होने के बाद ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि कानपुर शहर में पूजा-पाठ और पर्व काशी यानी बनारस पांचांग के अनुसार ही मनाए जाते है। महामोहपाध्याय आदित्य पांडेय का कहना है कि 28 मार्च को सुबह 8:28 बजे तक अमावस्या तिथि है। इसी के बाद प्रतिपदा का प्रारंभ होना चाहिए। 29 मार्च को प्रतिपदा का क्षय होते हुए द्वितीया प्रारंभ हो जाएगी जो दिनभर रहेगी। इसी दिन मध्य रात्रि 2:49 बजे को पूरी होगी। उदयातिथि केनियम के अनुसार धर्म सिंधु कहता है कि सूर्योदय के समय जो तिथि प्रारंभ हो उसे पूरे दिन माना जाता है। ऐसे में 29 मार्च को द्वितीया मान्य होगी तथा कलश स्थापना का मुहूर्त सूर्योदय से 6:34 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त सुबह 7:38 से 9:10 बजे तक कलश स्थापना के लिए धर्म संवत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed