सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Accident Wrong Side Driving Claims Life Young Mans Bike Collides with Car Lack of Helmet Proves Fatal

Orai Road Accident: रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने ली जान, युवक की बाइक और कार में भिड़ंत, हेलमेट न होना पड़ा भारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: उरई में चमारी बस स्टैंड के पास विपरीत दिशा से बाइक चला रहे युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। हेलमेट न पहनने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन ने युवक की जान ले ली।

Orai Accident Wrong Side Driving Claims Life Young Mans Bike Collides with Car Lack of Helmet Proves Fatal
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उरई में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम चमारी बस स्टैंड के पास बाइक और तेज रफ्तार कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। युवक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से कानपुर के यशोदा नगर निवासी अभिषेक कुमार (34) के रूप में हुई है। अभिषेक विपरीत दिशा से बाइक पार कर रहा था। इसी दौरान उरई की ओर से आ रही कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपरीत दिशा से वाहन चलाने के कारण हुआ हादसा
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा विपरीत दिशा से वाहन चलाने के कारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed