Orai: बदहाल है उरई-मौखरी मार्ग, जर्जर सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Orai News: उरई से मौखरी को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और जल्द सड़क न बनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई से मौखरी को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय से शिकायतें किए जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत और निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के मौसम में जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
बड़े स्तर पर आंदोलन करने को होंगे मजबूर
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।