{"_id":"6ad1d305a02b99d4560506ab","slug":"orai-uproar-over-poor-condition-of-path-to-cremation-ground-villagers-place-body-on-road-blocking-traffic-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: शमशान घाट का रास्ता खराब होने पर बवाल, शव सड़क पर रख लगाया जाम, एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: शमशान घाट का रास्ता खराब होने पर बवाल, शव सड़क पर रख लगाया जाम, एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण
Fri, 16 Oct 2026 01:02 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:02 PM IST
सार
Orai News: कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नागेपुरा गांव में शमशान घाट तक जाने वाला रास्ता बदहाल होने से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की खस्ताहाली के कारण अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : ANI
विस्तार
उरई जिले में कोंच कस्बे के नागेपुरा गांव में शमशान घाट तक जाने का रास्ता खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर खेड़ा पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर नाराजगी जताते हुए मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के हंगामे से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट तक जाने का रास्ता खराब होने से अंतिम संस्कार के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। वे मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन