फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passenger Bus Crashes Into Stationary Vehicle in Kannauj, Five Injured

Kannauj: दिल्ली से रायबरेली जा रही बस खड़े वाहन से भिड़ी, चालक और सात साल की बच्ची समेत पांच घायल

Tue, 18 Aug 2026 01:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 01:41 PM IST
सार

Kannauj News: मंगलवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली से रायबरेली जा रही यात्री बस ठठिया थाना क्षेत्र में मंडी के पास कट नंबर 205 पर हादसे का शिकार हो गई। बस आगे चल रहे वाहन से पीछे से जा टकराई।

विज्ञापन
Passenger Bus Crashes Into Stationary Vehicle in Kannauj, Five Injured
कन्नौज बस हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से रायबरेली जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस कट नंबर 205 मंडी के पास आगे खड़े एक वाहन से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में मासूम बच्ची और बस चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Passenger Bus Crashes Into Stationary Vehicle in Kannauj, Five Injured
कन्नौज बस हादसा - फोटो : amar ujala

बस में सवार थे 22 यात्री

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस करीब 22 यात्रियों को लेकर दिल्ली से रायबरेली की ओर जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे जैसे ही बस ठठिया थाना क्षेत्र स्थित मंडी के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे/खड़े वाहन से जा भिड़ी। हादसे में कमलेश पुत्र जयप्रसाद (43), करिस्का (7), बस चालक राहुल यादव (28), कुलदीप यादव पुत्र सूर्यभान (24) और सगुन यादव (18) घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Passenger Bus Crashes Into Stationary Vehicle in Kannauj, Five Injured
कन्नौज बस हादसा - फोटो : amar ujala

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही ठठिया थाना पुलिस, यूपी-112, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की सुरक्षा व राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। तड़के अंधेरा होने के कारण टीमों ने सुरक्षा उपकरणों और सर्च लाइटों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस की मदद से सभी पांचों घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन

हाइड्रा से हटाई गई क्षतिग्रस्त बस

दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने तुरंत यातायात नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त बस को हाइड्रा क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर ठठिया चौकी परिसर में खड़ा कराया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर व जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed