{"_id":"697fade4bccb3533d907a7f0","slug":"police-recovered-rs-73285-of-cyber-fraud-money-kanpur-news-c-220-1-akb1007-137779-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस ने वापस करवाए साइबर ठगी के 73285 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस ने वापस करवाए साइबर ठगी के 73285 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के भीखर नौबस्ता निवासी युवक का मोबाइल चोरी कर साइबर ठग ने 85000 रुपये की ठगी कर ली थी। मामले में शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ठग के बैंक खातों से ठगी के 73, 285 रुपये पीड़ित युवक के बैंक खाता में वापस करवाए हैं।
शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि एक नवंबर को भीखर नौबस्ता निवासी उमेश ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 31 अक्तूबर को साइबर ठग ने उनका फोन चोरी कर उसके बैंक खाते से 85000 रुपये की साइब ठगी कर ली। जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी थी। मामले में सक्रिय हुई थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के बैंक खातों को फ्रीज करवाकर धनराशि वापसी की प्रक्रिया शुरू की थी। रविवार को उमेश के बैंक खाता में 73285 रुपये वापस करवा दिए गए हैं। शेष धनराशि को भी जल्द वापस करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ठगी की धनराशि वापस मिलने पर उमेश का चेहरा खिल गया।
................
ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि छोटी- छोटी सतर्कता आपको साइबर ठगी से बचा सकती है। इसलिए हमेशा ऑनलाइन लेनदेन व मोबाइल का प्रयोग करने के दौरान यह बातें याद रखें। यदि आप साइबर ठगी के शिकार होते हैं तो तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
...............
- आपको हमेशा अपने बैंकिंग से जुड़े एप्लीकेशन, सोशल मीडिया अकाउंट आदि का एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाना चाहिए। पासवर्ड में अक्षर, अंक और स्पेशल कैरेक्टर्स को शामिल करें। अपने हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें।
- आपको अपने बैंक अकाउंट, यूपीआई या किसी एप के ओटीपी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। बैंक की ओर से कभी भी आपसे ओटीपी, पासवर्ड या पिन नहीं मांगा जाता है।
- कई जालसाज लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें लुभावने ऑफर का लालच देकर फर्जी लिंक्स के जरिए अपना शिकार बनाते हैं। आपको इस तरह की लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
- आपको पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल करते समय बैंकिंग या कोई संवेदनशील जानकारी आपको किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिये। पब्लिक वाईफाई के इस्तेमाल से हैकर आपका डाटा चुरा सकता है।
Trending Videos