{"_id":"697f8b7f283c8925b00e418e","slug":"kanpur-inter-college-peon-commits-suicide-by-hanging-from-a-tree-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इंटर कॉलेज के चपरासी ने पेड़ से फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इंटर कॉलेज के चपरासी ने पेड़ से फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सचेंडी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचेंडी थाना क्षेत्र में सुरार हाल्ट के पास रेलवे लाइन किनारे इंटर कॉलेज के चपरासी ओम प्रकाश (49) ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। जीआरपी की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पत्नी से विवाद के चलते खुदकुशी का पता चला है। सचेंडी भीसी जरगांव भौंती निवासी ओम प्रकाश कानपुर देहात के रंजीतपुर स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज में चपरासी थे।
Trending Videos
परिवार में पत्नी श्यामबेटी, बेटा अमन प्रकाश व दो बेटियां हैं। बेटे अमन प्रकाश ने पुलिस को बताया की पिता 26 जनवरी को स्कूल गए थे। स्कूल के प्रधानाचार्य का कई बार फोन आया मगर पिता स्कूल नहीं गए। शराब पीने के कारण भी मां से झगड़ा हो गया। इसके बाद घर से निकल गए और फिर लौटे नहीं। रविवार सुबह नौ बजे उनका शव फंदे से लटका होने की जानकारी हुई। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर मिलती है तो जांचकर कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
