{"_id":"6ad5e635b68f2f0efc041021","slug":"risk-of-electric-shock-at-siddhnath-temple-corridor-sparks-cause-panic-among-people-complaints-go-unheeded-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर में करंट का खतरा, चिंगारी देख दहशत में आए लोग, शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर में करंट का खतरा, चिंगारी देख दहशत में आए लोग, शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं
Mon, 19 Oct 2026 03:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के प्रचार बोर्ड के खंभों में आ रहा करंट
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ स्थित द्वितीय काशी सिद्धनाथ मंदिर के कॉरिडोर में अस्पताल के प्रचार बोर्ड के खंभों में करंट उतरने से हादसे का खतरा बना है। लाइट जलाते ही स्पार्किंग होती है, जिससे श्रद्धालु और आसपास के लोग दहशत में हैं। मंदिर जाने वाले भक्त अंधेरे से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
करोड़ों की लागत से बने कॉरिडोर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया था, लेकिन सुंदरीकरण का काम अधूरा है। शरद, भारत और वासु समेत स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बने कॉरिडोर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया था, लेकिन सुंदरीकरण का काम अधूरा है। शरद, भारत और वासु समेत स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
अस्पताल के प्रचार बोर्ड के खंभों में आ रहा करंट
- फोटो : अमर उजाला
शैलेन्द्र सैनी, नमन द्विवेदी, ओमप्रकाश सैनी और अमरनाथ निषाद ने हादसे की आशंका जताई। नगर निगम के विज्ञापन प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। टीम भेजकर बोर्ड हटवाए जा रहे हैं। संबंधित पक्ष को नोटिस भी दिया जाएगा।