{"_id":"697fba012867e6c84404351a","slug":"rte-apply-from-today-government-will-give-fees-and-grant-of-five-thousand-rupees-kanpur-news-c-362-1-lu11014-140782-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : आज से करें आवेदन, सरकार देगी फीस और पांच हजार का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : आज से करें आवेदन, सरकार देगी फीस और पांच हजार का अनुदान
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शैक्षणिक सत्र 2026–27 से राइट टू एजुकेशन (आरटीई) कानून के तहत जिले के 1629 निजी स्कूलों में 16160 सीटों पर वंचित वर्ग के बच्चों को मुफ्त दाखिला मिलेगा। कक्षा एक और प्री-प्राइमरी के लिए यह प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह के अनुसार, आरटीई अधिनियम के नियम 25 फीसदी सीटों को कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करते हैं, ताकि वे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।
आरटीई के तहत आवेदन करने वाले परिवारों की वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपये निर्धारित की गई है। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों के लिए इस नियम का पालन करना अनिवार्य है, हालांकि अल्पसंख्यक स्कूलों को इससे छूट है।
कुल 1629 निजी स्कूलों में 16,160 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 3,825 और शहरी क्षेत्र के लिए 12,335 सीटें शामिल हैं। कक्षा एक के लिए 8,419 और प्री-प्राइमरी के लिए 7,741 सीटें हैं। इन बच्चों को कक्षा आठ तक मुफ्त पढ़ाई, सरकार द्वारा सीधे स्कूल को फीस भुगतान, तथा किताब, कॉपी और यूनिफॉर्म के लिए प्रति बच्चा 5,000 रुपये सीधे बैंक खाते में मिलेंगे। गरीब, कमजोर वर्ग, एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग बच्चे, गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, और पेंशन पाने वाले परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन आरटीई पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर किया जाएगा। अभिभावकों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। वे अपने घर के निकटतम 10 स्कूल चुन सकते हैं, जिसमें स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी और दाखिला लॉटरी प्रणाली से होगा।
Trending Videos