सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shameful scene in Kanpur after Deputy CM conference supporters scrambled for cashews and almonds

ड्राई फ्रूट्स की जंग: डिप्टी CM की कॉन्फ्रेंस के बाद शर्मनाक नजारा, काजू-बादाम पर टूट पड़े समर्थक और कार्यकर्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 17 Jun 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद नाश्ते की टेबल पर रखे काजू-बादाम को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी होड़ मच गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shameful scene in Kanpur after Deputy CM conference supporters scrambled for cashews and almonds
काजू-बादाम पर टूटे कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस वार्ता का मुख्य एजेंडा तो राजनीतिक रहा, लेकिन कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही जो दृश्य देखने को मिला, उसने सुर्खियां बटोर लीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नाश्ते की टेबल पर रखे काजू, बादाम और किशमिश पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि देखते ही देखते सभी प्लेटें साफ हो गईं।


साकेत नगर स्थित होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रेस वार्ता का आयोजन गंभीरता के साथ किया गया था, लेकिन जैसे ही नेताओं ने अपनी बात पूरी की और आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त हुआ। वैसे ही ध्यान राजनीतिक चर्चाओं से हटकर नाश्ते की टेबल पर चला गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काजू-बादाम पाने की ऐसी होड़ मची कि मानो प्रेस कॉन्फ्रेंस से ज्यादा महत्व नाश्ते का हो।

विज्ञापन
विज्ञापन





सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग इसे राजनीतिक कार्यक्रमों की मर्यादा और कार्यकर्ताओं के अनुशासन से जोड़कर देख रहे हैं। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति इतनी अव्यवस्थित हो गई थी कि वहां मौजूद अधिकारियों और प्रेस के लोगों को भी किनारे होना पड़ा। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed