{"_id":"6a326853724b0d93c2083ddb","slug":"kanpur-keshav-prasad-maurya-stating-that-25-26-sp-mps-are-ready-to-break-away-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला, बोले- सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार, 2027 में होगा तृणमूल जैसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला, बोले- सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार, 2027 में होगा तृणमूल जैसा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के 26 सांसद टूटकर अलग होने वाले हैं। साथ ही, उन्होंने आश्वस्त किया कि राम मंदिर के चढ़ावे के पैसे में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समाजवादी पार्टी के 25- 26 सांसद टूटने के लिए तैयार हैं…हम तोड़ नहीं रहे हैं। 2027 में वे अपने आप टूटकर चले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जो हश्र हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का उससे भी बुरा हश्र होगा। ये दावा मंगलवार को यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर साकेत नगर स्थित एक होटल में आयोजित सम्मलेन में उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि राम मंदिर में भ्रष्टाचार हुआ है, यह मत कहिए। वहां दानपात्र से चढ़ावे को लेकर शिकायत हुई है, उसकी जांच हो रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि भगवान राम के चढ़ावे का पैसा जिसने भी खाया होगा, वह उसका सुख नहीं भोग सकता। वह पैसा जांच के बाद रिकवर होगा।