सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smart meters will be postpaid, consumers will be comfortable

Kanpur News: पोस्टपेड रहेगा स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं को होगी सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Smart meters will be postpaid, consumers will be comfortable
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने से निगेटिव बैलेंस व कई बार बैलेंस होने के बाद भी बिजली गुल होने और रिचार्ज के बाद कई-कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने की परेशानी बनी थी। अब प्रीपेड की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड रहेगा। इससे बिजली उपयोग के बाद माह के अंत में बिल जमा करने की सहूलियत होगी। जिले में अब तक करीब 25 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनमें से करीब 15 हजार मीटर प्रीपेड किए गए हैं।
Trending Videos

जिले में 2.75 लाख बिजली कनेक्शन हैं। इन सभी कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे। इनमें से करीब 25 हजार कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाए भी गए। स्मार्ट मीटर लगाकर प्रीपेड करने पर सहूलियत के बिजली निगम के दावे धरातल पर नहीं उतरे। प्रीपेड बैलेंस होने के बाद भी बिजली गुल होने के कई मामले सामने आए। वहीं, बैलेंस निगेटिव होने पर बिजली गुल होने और रिचार्ज के बाद घंटों बिजली गुल रहने की परेशानी से लोगों को जूझना पड़ा। बिजली उपभोक्ता परेशानी का समाधान न होने पर खासे नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मियों ने हाथापाई की नौबत आने पर यहां मीटर लगाने का काम रोकना पड़ा था। झींझक व पुखरायां में भी प्रीपेड मीटर होने पर बकायेदारी में बिजली गुल होने उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा विरोध किए जाने पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने एक अप्रैल को प्रीपेड की अनिवार्यता वापस ले ली। इससे अब स्मार्ट मीटर पोस्टपेड रहेगा और बैलेंस निगेटिव होने पर बिजली कटने की समस्या नहीं आएगी। अधीक्षण अभियंता सुमित व्यास ने बताया कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने पूर्व आदेश में संशोधन किया है। यूपीपीसीएल के निर्देशानुसार ही अब स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
...................
मिली सहूलियत, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान
फोटो-3 अक्षय प्रताप, कन्हैया नगर।
पिछले दिनों प्रीपेड मीटर बैलेंस छह सौ रुपये होने के बाद भी घर की बिजली तीस घंटे गुल रही थी। जबकि हर माह नियमित बिल जमा करते हैं। अब प्रीपेड की अनिवार्यता खत्म की गई है इससे सहूलियत मिलेगी। कम से कम घर की अचानक बिजली तो गुल नहीं होगी। - अक्षय प्रताप, कन्हैया नगर।
......................
फोटो-4 सिराज, कालीगंज।
बिजली निगम ने बिना सहमति स्मार्ट मीटर प्रीपेड कर दिया। पिछले दिनों ऐप पर प्रीपेड बैलेंस 140 रुपये दिख रहा था। पोस्टपेड में 11944 रुपये बकाया दिखाने पर यह रुपये जनसेवा केंद्र से जमा करा दिए। इसके बाद प्रीपेड बैलेंस 12957 रुपये निगेटिव हो गया। पोस्टपेड बकाया भी 5437 रुपये दिखने लगा। इससे परेशान होना पड़ा। अब प्रीपेड की अनिवार्यता खत्म होने से सहूलियत रहेगी। - सिराज, कालीगंज
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed