फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता करने वाले दारोगा की जमकर धुनाई

Sat, 14 Oct 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police action on Undisciplined inspector
निलंबित दारोगा मयंक कुमार सिंह, थाना जरिया के इटौरा गांव में घटना को लेकर बातचीत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में गुरुवार की रात शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता कर रहे दारोगा की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। मामले की शिकायत करने थाना पहुंचे फरियादियों को ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बंद दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सीओ से शिकायत की। जिसके बाद आरोपी ट्रेनी दरोगा मयंक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। 


आरोपी बनाए गए ग्रामीणों के परिजनों ने बताया कि थाना राठ में तैनात एक दारोगा का गांव की एक छात्रा के यहां अक्सर आना जाना था। इसी को लेकर पड़ोसी व दारोगा के बीच गुरुवार की रात नौ बजे विवाद हो गया। आरोप है कि हमीरपुर गोहांड थाना जरिया के गांव इटौरा में शराब के नशे में दारोगा ने गांव आकर महिलाओं के साथ अभद्रता की। इससे नाराज ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम व राठ पुलिस उसे वहां से वापस राठ ले गई। इसी दौरान रात 10 बजे गांव के पीड़ित अरविंद, रामकृपाल, बीरसिंह, मूरत सिंह आदि दारोगा की हरकतों की शिकायत करने जरिया थाने आए। जहां उनको रोक दिया गया और सभी के फोन जब्त कर लिए गए।


 
Superintendent of Police action on Undisciplined inspector
थाना जरिया में सीओ रजनीश से फरियाद लगाते इटौरा के ग्रामीण
वहीं दूसरी ओर दारोगा मयंक कुमार सिंह की तहरीर पर थाने पहुंचे फरियादियों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने व दलित उत्पीड़न जैसी धाराओं में मुकदमा निरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने उल्टे फरियादियों के विरुद्ध मुकदमा कायम करने से रोष है। इसी को लेकर शुक्रवार को प्रधान रामगोपाल पवई, रामस्वरूप किसान, डा.मेहेर प्रकाश आदि लोगों ने क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय से मिले तथा युवकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग की है। लेकिन क्षेत्राधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी। वहीं सीओ सरीला ने उक्त घटना में दोनों पक्षों का दोष बताया।
 
Superintendent of Police action on Undisciplined inspector
थाना जरिया में आरोपी बनाए गए युवक
एसपी ने किया निलंबित
अनुशासनहीनता के मामले में एसपी ने ट्रेनी दरोगा को निलंबित कर दिया है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि सबइंस्पेक्टर मयंक कुमार सिंह की राठ सर्किल के राठ कोतवाली में तैनाती है। सबइंस्पेक्टर ने न तो सीओ राठ, इंस्पेक्टर राठ व जरिया थानाध्यक्ष को सूचना दी कि वह जरिया थानाक्षेत्र के इटौरा गांव गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Superintendent of Police action on Undisciplined inspector
दरोगा मयंक कुमार सिंह 
यह अनुशासनहीनता है। इसके चलते सबइंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने तहरीर में जो लिखकर दिया है उसी के तहत दरोगा के खिलाफ जरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच अपर एसपी लाल साहब यादव को दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed