फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three Criminals Arrested After Police Encounter, One Shot in Leg

Faehpur: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; बोलेरो और असलहे बरामद

Tue, 18 Aug 2026 10:47 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 10:47 AM IST
सार

Fatehpur News: बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम ने मंगलवार रात देवमई नहर पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Three Criminals Arrested After Police Encounter, One Shot in Leg
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

बकेवर थाना पुलिस और क्राइम डिटेक्शन की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात देवमई नहर पुलिया के पास एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इस दौरान हुई गोलीबारी में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से हाल ही में बकेवर और औंग थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three Criminals Arrested After Police Encounter, One Shot in Leg
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग

थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस और क्राइम डिटेक्शन की टीम देवमई नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो सवार संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। वहीं पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसके दो अन्य साथियों को भी मौके से दबोच लिया।

विज्ञापन

घायल समेत तीनों जहानाबाद के रहने वाले

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान रफीक (निवासी: कछेवरा, थाना जहानाबाद) के रूप में हुई है। वहीं मौके से पकड़े गए उसके दो अन्य साथियों की पहचान नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली और जावेद पुत्र नफीस (दोनों निवासी: तेजानगर, थाना जहानाबाद) के रूप में हुई है। घायल आरोपी रफीक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Three Criminals Arrested After Police Encounter, One Shot in Leg
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

भारी मात्रा में असलहा, कैश और बोलेरो बरामद

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 बोलेरो गाड़ी, 12,500 रुपये नगद, 02 तमंचे (.315 बोर), 02 खोखा कारतूस, 03 जिंदा कारतूस, 1 लोहे की छड़ (रॉड) और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।





15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज

थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों और अन्य जिलों में चोरी व लूट के 15 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed