फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two accused arrested for attempted Misdeeds and for pressuring someone to convert and enter into a marriage

हैवानियत: किशोरी से खंडहर में दुष्कर्म की कोशिश, मतांतरण व निकाह का दबाव भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 12:22 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 19 Jul 2026 12:22 AM IST
सार

Fatehpur News: दुष्कर्म की कोशिश, मतांतरण व निकाह का दबाव बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पांच जुलाई को छात्रा से खंडहर में अश्लील हरकतें कर वीडियो बनाया था।

विज्ञापन
Two accused arrested for attempted Misdeeds and for pressuring someone to convert and enter into a marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथगाम थाना क्षेत्र में किशोरी से खंडहर में दुष्कर्म की कोशिश कर दो युवकों ने अश्लील वीडियो बना लिया। किशोरी पर मतांतरण कर निकाह का दबाव बनाने लगे। किशोरी ने परिजन को आपबीती बताई। परिजन के विरोध पर किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। थाना क्षेत्र के रामपुर मून गांव निवासी जसीम और आकाश पुत्री को पांच जुलाई को अगवाकर खंडहर में ले गया। पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद मतांतरण कर निकाह का दबाव बनाने लगे। विरोध पर पुत्री को पीट दिया।

विज्ञापन

भाई के उलाहना देने पर दोनों ने पीटकर पुत्री का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी जसीम और आकाश को शाहपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोबाइल और तीन सौ रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed