{"_id":"6a5bcb9b2abefc03ea0e2877","slug":"dowry-demanded-even-after-providing-35-tolas-of-gold-13-lakh-in-cash-and-a-car-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-158806-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 35 तोला सोना, 13 लाख नकद व कार देने के बाद भी मांगा दहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 35 तोला सोना, 13 लाख नकद व कार देने के बाद भी मांगा दहेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खागा कस्बे की एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और नाबालिग बेटी के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई और जेवर वापस दिलाने की मांग की है।
महिला मोनी सिंह ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक को बताया कि उसका विवाह 14 फरवरी 2020 को खागा निवासी राजस्व विभाग में लेखपाल प्रांजुल उर्फ शनि सिंह से हुआ था। विवाह में करीब 35 तोला सोने के जेवर, डेढ़ किलो चांदी, क्रेटा कार, 13 लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये का गृहस्थी का सामान दिया था।
आरोप है कि इसके बावजूद पति शनि सिंह, सास प्रेमा देवी, ननद पुष्पांजलि और ननदोई अशोक सिंह ने फॉर्च्यूनर कार सहित अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर पीट दिया। दूसरी शादी करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार और खराब हो गया। 15 सितंबर 2025 को उसे पीटकर नाबालिग बेटी सहित घर से निकाल दिया गया। साथ ही जेवर छीन लिए। एसपी ने बताया कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।