{"_id":"69f26590e38f7395350f4346","slug":"uncle-and-niece-killed-seven-injured-in-collision-between-van-and-auto-kanpur-news-c-220-1-akb1007-141962-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वैन व ऑटो की भिड़ंत में मामा-भांजी की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वैन व ऑटो की भिड़ंत में मामा-भांजी की मौत, सात घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। कस्बा के रूरा तिराहे के पास बुधवार सुबह नौ बजे के करीब एक ऑटो व वैन में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच लोगों हैलट रेफर कर दिया। हैलट पहुंचने पर मासूम के मामा ने भी दम तोड़ दिया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिरहुन निवासी रामसागर उर्फ गोलू (25) पुत्र सुनील अपनी भांजी श्रृष्टि (4) के साथ पत्नी सुनैना को पनकी छोड़ने गए थे। बुधवार सुबह मामा-भांजी ऑटो से घर लौट रहे थे। शिवली कस्बा के रूरा तिराहा के पास पहुंचने पर ऑटो सामने से आ रही वैन से टकरा गया है। हादसे में मामा-भांजी समेत ऑटो सवार गणेशपुर बारनपुर कहिंजरी निवासी सोनी (30), उनके पति संजय सिंह (32), बेटी मोहिनी (10), कल्याणपुर कानपुर नगर निवासी शिक्षिका रीता कटियार और वैन सवार औरैया जिले के एरवाकटरा निवासी रामबाबू तिवारी (75), उनकी पत्नी उमा देवी (70) व सीमा शुक्ला (45) घायल हो गईं।
रामबाबू ने बताया कि वह कानपुर स्थित हृदय रोग संस्थान में डॉक्टर से परामर्श लेने जा रहे थे, रास्ते में ही हादसा हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी शिवली पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने श्रृष्टि को मृत घाेषित कर दिया जबकि ऑटो सवार पांच लोगों की हालत नाजुक देखते हुए हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया।
हैलट पहुंचने पर डॉक्टर ने रामसागर को भी मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी पर सीएचसी आईं श्रृष्टि की मां शीलम सविता, दादा राजू, दादी अनीता, पिता विवेक उर्फ गोलू बिलखते रहे। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
.............................
मामा के साथ जिद कर गई थी श्रृष्टि
शीलम ने बताया कि उसकी ससुराल औरैया जिले हिरनी में है। दो दिन पहले वह मायके बिरहुन रसूलाबाद आई थीं। भाई रामसागर, भाभी सुनैना को उनके मायके छोड़ने जाने की तैयारी कर रहे थे। इस पर उनकी बेटी श्रृष्टि भी मामा के साथ जाने की जिद कर चली गई। बुधवार सुबह वापस लौट कर आने के दौरान हादसा हो गया। अनहोनी पर रामसागर की मां राजवती, पत्नी सुनैना, भाई गोलू, रवि, राहुल, लवकुश बिलखते रहे।
..................
वाहनों की गति अधिक होने के चलते हादसा
ऑटो व वैन की भिड़ंत के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शिवली तिराहे के पास मोड़ है। दोनों वाहनों की गति अधिक होने के चलते हादसा हुआ है। वहीं ऑटो में सवार घायल रीता कटियार ने बताया कि वह मैथा के नेवादा देवराय के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। रूरा तिराहा के पास पहुंचने पर ऑटो चालक ने संतुलन खो दिया और सामने से आ रही वैन से टकरा गया। इसके बीच चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos