UP: राम मंदिर चंदा चोरी पर BJP MLA का तीखा हमला, बोले- चोरों को होगा कैंसर, सपा पर साधा निशाना, कही ये बात
Unnao News: भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी करने वालों को कैंसर और सजा-ए-मौत मिलने का दावा किया है। साथ ही, उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव के रामनगरी वाले बयान को भी आड़े हाथों लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस बीच उन्नाव की पुरवा विधानसभा से भाजपा विधायक अनिल सिंह के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो तीन दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान मंच से भाजपा विधायक अनिल सिंह का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि भाजपा विधायक अनिल सिंह अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब वह अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा मे हैं। विधायक ने पुरवा में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से जनता और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर तीखे शब्दों में चेतावनी दी।
दंड देने का काम करेगी भाजपा सरकार
उन्होंने कहा की जिन लोगों ने मंदिर में चोरी किया होगा, उनको कैंसर हो जाएगा और एक साल में उन्हें भगवान की तरफ से सीधे सजा-ए-मौत होगी। भाजपा विधायक ने कहा की चोरों को हम नहीं रोक सकते। घर में जेवर चुराने वाले भी हमारे परिवार के ही लोग होते हैं। राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों को दंड देने का काम भाजपा सरकार करेगी।
जो दर्शन करने नहीं गए, वो कह रहे है कि हम रामनगरी बनाएंगे
ऐसा दंड देगी कि उनकी सात पुस्तें याद करेंगी। आरोप लगाते हुए कहा की समाजवादी पार्टी के लोग चुट्टे है, जमीन हड़प लेना, राशन बेच लेना, गरीबों का हक छीनते आए हैं। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो रामलला के दर्शन करने नहीं गए वो एक्स पर कह रहे है कि हम रामनगरी बनाएंगे।