सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Tannery leaking chemical laden water locked machines and generator sealed power connection also cut

Unnao: केमिकल युक्त पानी बहा रही टेनरी पर लगा ताला; मशीनों और जनरेटर को किया गया सील, बिजली कनेक्शन भी कटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Mar 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: प्रदूषण फैलाने के आरोप में उन्नाव की चीता क्लासिक टेनरी को डीएम के आदेश पर सील कर बिजली काट दी गई है। निगरानी का जिम्मा स्थानीय पुलिस को मिला है।

Unnao Tannery leaking chemical laden water locked machines and generator sealed power connection also cut
टेनरी में मशीनें व जनरेटर को सील करती प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले में दूषित पानी बहाने और दुर्गंध फैलाने के आरोप में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दही औद्योगिक क्षेत्र में एक टेनरी सील कर दी। चोरी-छिपे संचालन रोकने के लिए बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है। मशीनों और जनरेटर पर भी सील लगा दी गई है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दही थाना पुलिस को सौंपी गई है। दही चौकी साइड दो में यूपीएसआईडीसी 15 लेदर कॉम्प्लेक्स में टेनरी संचालित थी। इसका नाम मेसर्स चीता क्लासिक है।

Trending Videos

ये पहले कैलिको ट्रेंड्स के नाम से जानी जाती थी। टेनरी संचालकों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन न करने की शिकायतें थीं। हानिकारक केमिकल युक्त प्रदूषित पानी बहा रहे थे और दुर्गंध फैला रहे थे। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इन शिकायतों पर जांच कराई। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर उन्होंने बंदी का आदेश जारी किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिंदकर की टीम ने टेनरी सील कर दी है। बिजली विभाग की टीम ने बिजली का कनेक्शन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed