{"_id":"69b2c808f634da28a80265fc","slug":"hardoi-innocent-child-dies-in-tractor-collision-family-in-shock-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा राठौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर से कुचलक मासूम की मौत हो गई। पिता ने ट्रैक्टर चालक पर बेटे की हत्या ट्रैक्टर से कुचलकर किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृतक पहले ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठा दिख रहा है। बाद में चालक के आने पर अचानक ट्रैक्टर चल जाने और दाईं ओर गिरकर मासूम के कुचल जाना नजर आ रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
Trending Videos
हरपालपुर पट्टी निवासी भईयालाल का पुत्र कृष्णा राठौर (5) कनसुआ के प्राइवेट स्कूल में एलकेजी का छात्र था। पिता भइयालाल का आरोप है कि कृष्ण बुधावार शाम गांव में ही स्थित चौराहा पर भोला की दुकान पर बनियान लेने गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर में पानी भरा टैंकर लगाकर आ रहे चालक ने कृष्णा को टक्कर मार दी। भरावन सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से निकले इस वीडियो में कृष्णा एक शख्स के साथ ट्रैक्टर की चालक सीट पर बैठा दिख रहा है। बाद में चालक के आ जाने पर अचानक ट्रैक्टर चल पड़ता है और इस दौरान कृष्णा गिरकर ट्रैक्टर से कुचल जाता है। भरावन सीएचसी में कृष्णा को मृत घोषित कर दिया गया। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। शव देखकर पिता भईयालाल और मां अर्चना बदहवास हो गईं। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच हो रही है।