{"_id":"69b98c5466d3f4e1dc0032b6","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-attend-a-mundan-ceremony-was-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-hra1006-146530-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुंडन में शामिल होने गए युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुंडन में शामिल होने गए युवक का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के अगोलापुर में सोमवार रात मुंडन में शामिल होने गए युवक का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला। गांव स्थित राशन वितरण की दुकान में शव मिलने से परिजन बिलख पड़े। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
अगोलापुर निवासी मोहित (24) मजदूरी करते थे। पिता राकेश ने बताया कि सोमवार रात गांव निवासी पुत्तन के यहां मुंडन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहित गए थे। इसके बाद वह घर नहीं आए। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की गई लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। गांव में कोटेदार शिव कुमार रहते हैं। उनकी गांव में ही राशन वितरण की दुकान है। दुकान में छत पर जीने में दरवाजा नहीं लगा है। कोई भी छत के रास्ते से आसानी से दुकान में प्रवेश कर सकता है।
मंगलवार सुबह शिव कुमार राशन वितरण के लिए दुकान खोलने गए थे। ताला खोल कर दुकान का शटर उठाया तो अंदर उन्होंने मोहित का शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मोहित दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर, अविवाहित थे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले किया डीजे पर डांस फिर फोन पर गाली-गलौज
गांव में चर्चा रही कि मुंडन कार्यक्रम में मोहित ने खूब डांस लिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर फोन आया फिर मोहित को गाली-गलौज करते सुना गया। इसके बाद मोहित वहां से चले गए थे। चर्चा रही कि मोहित का करीबी रिश्तेदारी की पुत्री से प्रेम-प्रसंग था। प्रेम विवाह न होने से मोहित परेशान थे।
Trending Videos