सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shops selling puja items are abuzz with devotees flocking to Chaitra Navratri.

Hardoi News: चैत्र नवरात्र के लिए पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक, उमड़ रहे श्रद्धालु

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Shops selling puja items are abuzz with devotees flocking to Chaitra Navratri.
फोटो-05- नवरात्रि की तैयारियों को लेकर मूर्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शक्ति की उपासना के इस महापर्व के स्वागत के लिए जिले के बाजार पूरी तरह से तैयार हैं। कल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। दुकानदारों ने नवरात्र को देखते हुए अपनी दुकानों को सजा दिया है और पूजन सामग्री का स्टॉक भी लगा दिया है। श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने लगे हैं। इस वजह से दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Trending Videos



चैत्र नवरात्र के लिए बाजारों में माता की चुनरी, नारियल, शृंगार का सामान और कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तनों की खूब बिक्री हो रही है। मंगलवार को शहर के सदर बाजार समेत बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा और रेलवे गंज के बाजार में पूजन सामग्री की तमाम दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर मां के शृंगार के अतिरिक्त उपवास के लिए भी सामग्री की बिक्री तेज हो गई है। मंगलवार को पूजन सामग्री की दुकानों में सुबह से ही भीड़ लगी रही जो देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार में राजेंद्र पूजन भंडार के संचालक जय कुमार ने बताया कि नवरात्र को ध्यान में रखते हुए नारियल, सुपारी सहित अन्य पूजन सामग्री मंगवाई गई है। इसके साथ ही चुनरी, माता की तस्वीरें, कलश, अगरबत्ती, धूप, कपूर और अन्य धार्मिक सामग्री भी दुकानों पर उपलब्ध कराई जा रही है। बताया कि माता की चुनरी 20 रुपये से 1000 रुपये तक और माता की पोशाक 25 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक है। नवरात्र के करीब आते ही श्रद्धालुओं की बढ़ती खरीदारी से बाजारों में रौनक लगातार बढ़ती जा रही है।



माता की मूर्तियों का भी सजा बाजार

नवरात्र के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौराहों और अस्थायी बाजारों में माता की मूर्तियों का बाजार भी सज गया है। छोटी मूर्तियों से लेकर भव्य प्रतिमाओं की जबरदस्त बिक्री देखने को मिल रही है। व्यापारी मयंक सिंह ने बताया कि इस बार नवरात्र के लिए बाजार में माता की मूर्तियां 50 से 550 रुपये तक बिक रही हैं जबकि पीतल के दीपक 20 से 450 रुपये तक उपलब्ध हैं। लोग अपने घरों में घट स्थापना के लिए उत्साहपूर्वक मूर्तियों का चयन कर रहे हैं।


पूजन व व्रत सामग्री पर एक नजर (भाव प्रति किलो) रुपये में :-
चुनरी 20 रुपये से 1000
मूर्ति 50 रुपये से 550
वस्त्र 25 रुपये से 3000
सिंघाड़ा आटा 180
कूटू आटा 160
मखाना 1400
मूंगफली दाना 160
किशमिश 600
छुहारा 400
लौंग 1800
इलायची 5000
कपूर 1800
हवन सामग्री 120 से 200
काजू 1000
बादाम 1000

फोटो-05- नवरात्रि की तैयारियों को लेकर मूर्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-05- नवरात्रि की तैयारियों को लेकर मूर्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-05- नवरात्रि की तैयारियों को लेकर मूर्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-05- नवरात्रि की तैयारियों को लेकर मूर्तियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed