{"_id":"69b98d0d8905079e88088fb2","slug":"apply-from-home-and-get-the-succession-certificate-at-home-itself-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146537-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घर से आवेदन और घर पर ही मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घर से आवेदन और घर पर ही मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र
विज्ञापन
फोटो 20 : कंप्यूटर पर कुछ इस तरह से दिखता है सुगम उत्तराधिकार पोर्टल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। उत्तराधिकार के लिए नवरात्र से ही लोगों को घर से आवेदन करने और घर पर ही प्रमाण पत्र मिलने की सुविधा शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन ने उत्तराधिकार संबंधी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सुगम उत्तराधिकार पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल का शुभारंभ चैत्र नवरात्र पर किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए सुगम उत्तराधिकार नाम से पोर्टल बनाया है। पोर्टल का ट्रायल भी सफल रहा है। नवरात्र में पोर्टल आमजन के लिए शुरू किया जाएगा। नई व्यवस्था में लोग घर बैठे ही आवेदन और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। खास बात यह है कि आवेदन में दी गई त्रुटिपूर्ण जानकारी को लेखपाल पोर्टल पर दिए गए विकल्प से दुरुस्त कर सकेंगे। इससे गड़बड़ी की गुंजाइश पर भी काफी हद तक रोक लग सकेगी। इससे आम जनता को समय और संसाधनों की बचत के साथ बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
उत्तराधिकार के अभी तक ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे थे, लोगों को कलक्ट्रेट आना पड़ता था। आवेदनों पर तहसीलों के माध्यम से लेखपालों से रिपोर्ट ली जाती थी, आवेदन फिर कलक्ट्रेट आते और ऑफलाइन उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे।
-- -
आवेदक की अपनी होगी आईडी-पासवर्ड, 10 रुपये लगेगा शुल्क
सुगम उत्तराधिकार पोर्टल पर आवेदन के समय ही आवेदक का पंजीकरण हो जाएगा। इससे आवेदक की एक आईडी बन जाएगी जिसका पासवर्ड स्वयं बनाना होगा। आईडी का संचालन मोबाइल ओटीपी बेस्ड होगा। इससे गड़बड़ी की गुंजाइश न के बराबर रहेगी। पोर्टल पर आवेदन को ट्रैक भी किया जा सकेगा। सभी औपचारिकता पूरी करने के साथ ही पोर्टल पर दिए गए विकल्प पर यूपीआई, क्यूआर कोड और नेट बैंकिंग आदि माध्यम से 10 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा।
-- -
उत्तराधिकार के लिए जरूरतमंदों को अब दौड़-भाग नहीं करनी होगी। प्रशासन की ओर से सुगम उत्तराधिकार पोर्टल बनाया गया है। पोर्टल को नवरात्र में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद उत्तराधिकार के लिए कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकेगा। वहीं, यह पोर्टल जनसेवा केंद्रों पर भी संचालित होगा, इससे स्वयं से आवेदन न कर पाने वाले सीएससी से आवेदन करवा सकेंगे। आवेदन का निस्तारण अनिवार्य रूप से 15 दिन के अंदर किया जाएगा। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
Trending Videos