Unnao Accident: रजबहा में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पानी में डूबने से मजदूर की मौत, चालक और साथी घायल, जांच शुरू
Unnao News: रसूलाबाद-पनापुर कला संपर्क मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली रजबहा में पलट गई। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने और पानी में डूबने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के रसूलाबाद-पनापुर कला संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहा में पलट गई। हादसे में मजदूर उसी रजबहे में ट्रैक्टर के नीचे दब गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। चालक और मजदूर को हल्की चोटें आई हैं।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव अरेरकला निवासी नन्हकू (45) पुत्र सुकाली गांव के ही ट्रैक्टर चालक गुड्डू (45) पुत्र राजाराम और श्रमिक सरोज (25) पुत्र स्व रामखेलावन के साथ बुधवार रात 10 बजे निजी कार्य से पनापुरकला जा रहे थे।
शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद-पनापुर संपर्क मार्ग अरेरकला गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहा में जाकर पलट गई। रजबहे में भरे पानी मैं ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलटने से नन्हकू उसी में दब गए और डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने अन्य घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घायलों को उपचार के बाद भेजा घर
मृतक नन्हकू के बेटे पंकज ने बताया कि पिता मजदूरी करते थे। पति की मौत से पत्नी मुन्नी तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल चालक गुड्डू और सरोज के हल्की चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।