{"_id":"6a54015e057046f2430ad11b","slug":"up-t20-22-matches-will-be-held-in-lucknow-and-12-in-kanpur-kanpur-news-c-362-1-ka11003-151630-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 : 22 मैच लखनऊ 12 मुकाबले कानपुर में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 : 22 मैच लखनऊ 12 मुकाबले कानपुर में होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग का चौथा सत्र ग्रीनपार्क स्टेडियम और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। उद्घाटन समारोह के साथ 22 लीग मैच 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ में होंगे जबकि प्लेऑफ, फाइनल समेत शेष मैच 28 अगस्त से छह सिंतबर तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग में कुल 34 मैच होंगे। यह जानकारी रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई यूपी टी-20 क्रिकेट लीग की बैठक में लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि लीग के ब्रांड एंबेस्डर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ही रहेंगे। उद्घघाटन और समापन समारोह में जनप्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और अन्य चर्चित हस्तियां शामिल होंगी। लीग में तीन करोड़ की पुरस्कार राशि रखी गई है। विजेता टीम को एक करोड़ और उपविजेता को 60 लाख रुपये मिलेंगे। करीब 24 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में 13 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) और आठ सिंगल हेडर (एक दिन में एक मैच) मुकाबले शामिल हैं। डॉ. कपूर ने बताया कि 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें छह फ्रेंचाइजी अपने 18 सदस्यीय दल को अंतिम रूप देगी। काशी रुद्रास, गोरखपुर लॉयंस, लखनऊ फाल्कंस और मेरठ मावेरिक्स ने 12-12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि कानपुर सुपरस्टार्स ने सात और नोएडा सुपर किंग्स ने आठ खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, यूपी टी-20 लीग काउंसिल के सदस्य संजीव सिंह और मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
आयोजकों की ओर से चर्चा है कि उद्घाटन या समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं। अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई अन्य नेताओं और सेलिब्रिटी के कार्यक्रम में मौजूद रहने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -
100 रुपये से शुरू होगी टिकट
यूपीसीए ने दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपये तय की है। इकाना स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 50 हजार, जबकि ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगभग 20 हजार दर्शक मैच देख सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
हर चौके-छक्के पर लगेगा एक पेड़
डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इस बार लीग को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया है। प्रत्येक चौके और छक्के के बराबर की संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पौधारोपण कराया जाएगा। इस पहल के जरिए खेल के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संदेश दिया जाएगा।