सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP: Woman gang Misdeed under the pretext of securing a PM Awas

UP: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया फिर की हैवानियत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 18 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

UP: Woman gang Misdeed under the pretext of securing a PM Awas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजापुर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर दंपती को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। सरधुवा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए कागजात लेकर राजापुर बुलाया और वहां एक व्यक्ति के घर ले गए। शाम चार बजे दंपती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।


इसके बाद पति बेहोश हो गए और मैं भी पूरे होश में नहीं थी। आरोपियों ने कहा कि चलो अंगूठा लगा दो और उसको कार से सुनसान जगह लेकर गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद वह एसडीएम आवास की ओर पहुंची तो पति भी उसको खोजते हुए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को पूरी बात बताई। दुष्कर्म के दौरान दोनों ने पीटा भी है, जिससे शरीर पर चोटें भी आई हैं। पुलिस से शिकायत की, लेकिन न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही मेडिकल कराया। दोनों आरोपी पति को धमकी दे रहे हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed