सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   250 villages, including Rajapur, without power for 24 hours.

Chitrakoot News: 24 घंटे से अंधेरे में राजापुर सहित 250 गांव

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 19 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
250 villages, including Rajapur, without power for 24 hours.
फोटो 18 सीकेटीपी-07-टैंकर के पास पेयजल के लिए लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

राजापुर (चित्रकूट)। क्षेत्र में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश से राजापुर नगर के साथ मऊ, भौंरी सहित करीब 250 गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। 24 घंटे बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे करीब एक लाख की आबादी गर्मी व उमस में पेयजल संकट झेलने को मजबूर है।
जिले में आई तेज आंधी से कुल 122 बिजली के खंभे धराशायी हुए हैं। इसमें 33 केवी लाइन के 25 खंभे भी शामिल हैं। इससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पेयजल संकट को देखते हुए नगर पंचायत ने विभिन्न वार्डों में टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू कराई है। इसके बाद भी कई क्षेत्रों में लोग सुबह से ही हैंडपंपों पर कतार लगाकर पानी भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मऊ के छिवलहा के पास आंधी से झांसी मिर्जापुर हाईवे पर एक पेड़ गिर गया था। इससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता ध्रुव कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए 35 से 40 लाइनमैन काम कर रहे हैं। जेई दारा सिंह यादव, निसार अहमद समेत विभागीय कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 122 खंभे गिरे हैं और उन्हें ठीक कराने में समय लग रहा है। बताया कि देर रात तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


फोटो-10-शंकर लाल जायसवाल

कस्बे के शंकर लाल जायसवाल ने बताया कि 24 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है। बारिश के बाद उमस ने लोगों बेहाल कर दिया है। पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। खंभे आंधी में ऐसे गिर जाते हैं जैसे लकड़ी की बल्ली हो।

फोटो-11-राधेश्याम

राधेश्याम का कहना है कि बिजली न होने से घर की व्यवस्था के साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। पेयजल के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में बिना पंखे रहना मुश्किल हो गया है। विभाग की ओर से शाम तक आपूर्ति बहाल होने की बात कही जा रही है।

फोटो 18 सीकेटीपी-07-टैंकर के पास पेयजल के लिए लोगों की भीड़। संवाद

फोटो 18 सीकेटीपी-07-टैंकर के पास पेयजल के लिए लोगों की भीड़। संवाद

फोटो 18 सीकेटीपी-07-टैंकर के पास पेयजल के लिए लोगों की भीड़। संवाद

फोटो 18 सीकेटीपी-07-टैंकर के पास पेयजल के लिए लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed