सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Case of gang-rape in the name of PM Awas turns out to be false

Chitrakoot News: पीएम आवास के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला निकला झूठा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Case of gang-rape in the name of PM Awas turns out to be false
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के बहाने दंपती को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप जांच में फर्जी निकला है। पुलिस जांच में दोनों पक्षों में जमीनी विवाद की बात सामने आयी है।

सरधुवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके गांव के ही दो लोग प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए कागजात लेकर राजापुर में एक व्यक्ति के घर ले गए। वहां शाम चार बजे दंपती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाया। इसके बाद आरोपी अंगूठा लगाने की बात कहकर कार से सुनसान जगह लेकर गए और दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला ने वर्ष 2020 में अपनी सवा बीघा जमीन आरोपी को बेची थी और सात हजार रुपये प्रति साल खेती करने के लिए लिया था। इसी बीच आरोपी ने 12 लाख रुपये में जमीन दूसरे को बेच दी। महिला को जानकारी हुई तो उसके पास पहुंची और अधिक दाम में जमीन बेचने की बात कह कर रुपये मांगने लगी। उसने रुपये देने से मना किया तो उसको गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी देकर चली आई। फिर रात में एक ढाबे में बैठकर दंपती ने शराब पी और खूब हंगामा किया। इस पर पीआरवी भी पहुंची थी। कड़ी से पूछताछ में महिला ने पूरी सच्चाई बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed