{"_id":"5ddbf5968ebc3e54fe125002","slug":"weather-report-meteorological-department-prediction-for-rain-in-these-cities-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तड़के बढ़ी ठंड, दिन चढ़ने के साथ रही गरमी, नमी बढ़ने से बदला मौसम, 28 या 29 को बूंदाबांदी के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़के बढ़ी ठंड, दिन चढ़ने के साथ रही गरमी, नमी बढ़ने से बदला मौसम, 28 या 29 को बूंदाबांदी के संकेत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हवा में नमी की मात्रा अचानक बढ़ने से मंगलवार तड़के कानपुर और आसपास के जिलों में पारा एक झटके में तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि दिन में धूप होने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
2 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं के चलते यूपी के अधिकांश क्षेत्रों में हवा में नमी 13 प्रतिशत तक बढ़ी। इससे सुबह के वक्त ठंड महसूस की गई। जबकि दिन में बादल न होने से आसमान साफ रहा।
3 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
इससे तापमान भी बढ़ गया। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि नवंबर में इसी तरह ठंड रहेगी। हवा के बदलाव की वजह से 27 के बजाए अब 28 या 29 को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी संभव है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के मध्य से सर्दी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
देर से बोई जाने वाली फसल होगी प्रभावित
ठंड में कमी का नुकसान देर से बोई जाने वाली गेहूं की फसल पर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार गेहूं की फसल में दाने पड़ने के वक्त करीब 20 दिनों तक ठंड होनी चाहिए। देरी से बुआई पर जनवरी के आखिर और फरवरी में तापमान बढ़ जाता है। इससे उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
5 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा चित्रकूट, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज में 28-29 नवंबर को बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। सोमवार को भी दिन में बादल होने से धूप कम निकली। इस महीने सामान्य तापमान न्यूनतम 13.5 और अधिकतम 29.3 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।