फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wedding Called Off in Banda; Baraat Returns Without the Bride

Banda: पंडित ने पूछा गोत्र तो बगले झांकने लगे बराती, भंवरी में रात भर चला हंगामा…बिना दुल्हन लौटी बारात

Wed, 06 May 2026 06:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 06 May 2026 06:21 PM IST
सार

गोत्र पूछने पर शादी अटक गई। थाने में सुलह-समझौता हुआ लेकिन नतीजा नहीं निकला। बरात बिना दुल्हन लौट गई।

विज्ञापन
Wedding Called Off in Banda; Baraat Returns Without the Bride
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जसपुरा कस्बे के एक मैरिज हॉल में मंगलवार की रात धूमधाम व उत्साह के साथ जयमाला का आयोजन हुआ। लेकिन सात फेरों के पहले ही रिश्तों में दरार आ गया। भांवरों के पहले जब पंडित ने लड़के का गोत्र पूछा तो बराती इधर-उधर ताकने लगे। इससे विवाद भड़क उठा। काफी देर हंगामा मचा, इसके बाद मामला थाना तक जा पहुंचा। अंत में सुलह-समझौते के बाद बिना दुल्हन के बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन


इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की की शादी अमारा (बांदा) निवासी प्रभू निषाद से तय थी। दोनों पक्ष, जो वर्षों से सूरत में रह रहे थे वही उनकी शादी तय हुई थी। लड़की पक्ष पूरे इंतजाम के साथ जसपुरा पहुंचा और अमारा से आई बरात का भव्य स्वागत हुआ। द्वारचार और जयमाला हंसी-खुशी निपट गए। लेकिन इसके बाद मामला पलट गया, जब भांवर के समय पंडित ने लड़के का गोत्र पूछा।
विज्ञापन

शादी का मंच बना अखाड़ा
आरोप है कि लड़का पक्ष स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते शादी का मंच विवाद का अखाड़ा बन गया। फेरे रुक गए, माहौल गरमा गया। तनाव इतना बढ़ा कि बुधवार सुबह लड़की की मां मधु तिवारी बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं से पुलिस को सूचना दी गई।

 

बिना दुल्हन लौटी बरात
थाना प्रभारी ऋषि देव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर घंटों बातचीत कराई। लड़की पक्ष का आरोप था कि लड़के ने खुद को पाठक बताकर रिश्ता तय कराया। वहीं वर पक्ष का कहना था कि वह निषाद जाति से है और यह बात पहले से बताई गई थी। कई घंटे चली पंचायत के बाद आखिरकार थाने में सुलह हो गई और मामला शांत कराया गया। बाद में दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed